विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरा सबसे गंदा...' डायरेक्टर ने झूठ बोलकर श्रीदेवी का Kissing Scene किया था शूट, एक्ट्रेस को देनी पड़ी धमकी

Published: Sun, 24 May 2026 05:37 PM (IST)

श्रीदेवी ने 1989 की फिल्म 'गुरु' में एक किसिंग सीन करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद काफी विवाद ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड के किसिंग सीन (Kissing Scene) कई बार कंट्रोवर्शियल बन जाते हैं। कई एक्टर्स ने इसके लिए बाउंड्रीज सेट कर रखी हैं कि वो स्क्रीन पर ऐसे सीन्स नहीं करेंगे जिसको लेकर विवाद हो।

हालांकि कई एक्टर्स ऐसे भी थे जिन्हें सिर्फ काम चाहिए था और कई बार इस वजह से वो निर्देशकों की मांग के आगे झुक जाते थे। लेकिन दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी (Sridevi) ने अपने साथ ऐसा नहीं होने दिया। एक फिल्म के दौरान तो मामला इतना बढ़ गया कि श्रीदेवी ने लीगल एक्शन लेने तक की धमकी दे डाली।

यह भी पढ़ें- Sridevi का पति बनने के बाद बर्बाद हुआ करियर, एक 10 सेकेंड के सीन की वजह से छोड़ना पड़ा देश

किसिंग सीन शूट नहीं करना चाहती थीं एक्ट्रेस

यह बात है साल 1989 की फिल्म गुरु (Guru) की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी ने निर्देशक उमेश मेहरा से साफ मना कर दिया था कि वो किसिंग सीन नहीं करेंगी। इस मूवी में मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) उनके को-स्टार थे। दोनों ने पहले भी साथ में स्क्रीन शेयर की थी, लेकिन गुरु की शूटिंग के दौरान तक उनके बीच व्यक्तिगत संबंध खराब हो चुके थे।

Sridevi (1)

स्टारडस्ट में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रीदेवी ने पहले मिथुन के साथ किसिंग सीन करने के लिए हामी भर दी थी। लेकिन कुछ समय बाद ही उन्होंने अपना मन बदल लिया और सीन को हटाने का अनुरोध किया। उनका यह फैसला सिर्फ क्रिएटिव नजरिए से नहीं, बल्कि व्यक्तिगत भी था। खबरों के मुताबिक, पर्दे के पीछे मिथुन और श्रीदेवी के रिश्ते में खटास आ गई थी और इस वजह से अभिनेत्री किसिंग सीन करने में सहज महसूस नहीं कर पा रही थीं।

मामला बढ़ने पर लिया लीगल एक्शन?

लेकिन जब उनकी बात को कथित तौर पर नजरअंदाज कर दिया गया, तो मामला और बढ़ गया। श्रीदेवी ने ऐसे मामलों को हल्के में नहीं लिया और निर्देशक को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। उनके परिवार ने न केवल इस किसिंग सीन को हटवाने का जिम्मा लिया, बल्कि फिल्म की रिलीज को भी तब तक के लिए टालने की मांग की जब तक कि वह सीन पूरी तरह से हटा न दिया जाए।

Sridevi (2)

ये विवाद उस समय काफी सुर्खियों में रहा था और कई मैग्जीन्स में इस बारे में खबर छपी थी। अपना रुख स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा, “ये मेरा इंडस्ट्री में सबसे खराब एक्सपीरियंस था। मैं इस बात के लिए श्योर नहीं हूं कि मैं किसी को किस क्यों करूंगी। कुछ लोग ये करते होंगे। मैं नहीं करती।

श्रीदेवी की मां ने क्या लगाया इल्जाम?

श्रीदेवी की मां ने बताया कि हमने उमेश को पहले ही बता दिया था कि मूवी में ऐसा कोई सीन न रखा जाए लेकिन उन्होंने हमें चीट किया। उमेश ने आगे जाकर कुछ टेंपररी तरीके से वो सीन शूट किया और बाद में ये क्लेम करने लगे कि श्रीदेवी ने इसे शूट किया है और अब हटाने से इनकार कर रहे। जब तक ये सीन हट नहीं जाता हम फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे।

Sridevi (3)

यह घटना इस बात की याद दिलाती है कि चकाचौंध और स्टारडम के पीछे, श्रीदेवी अपनी गरिमा की रक्षा करने में बेहद दृढ़ थीं और जब भी कोई सीमा पार करता था तो उसका विरोध करने से नहीं डरती थीं।

यह भी पढ़ें- जिस फिल्म से कटा था छोटी बहन खुशी का पत्ता, उसी की लीड हीरोइन बनीं Janhvi Kapoor, जल्द होगी रिलीज