विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sridevi का पति बनने के बाद बर्बाद हुआ करियर, एक 10 सेकेंड के सीन की वजह से छोड़ना पड़ा देश

Published: Sun, 17 May 2026 01:34 PM (IST)

फिल्म 'लम्हे' में श्रीदेवी के साथ काम करने वाले दीपक मल्होत्रा का करियर एक 10 सेकंड के सीन के कारण ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। यश चोपड़ा (Yash Chopra) की फिल्म और एक बड़ी एक्ट्रेस के अपोजिट कास्ट होना कोई छोटी बात नहीं है। कई एक्टर्स इसे लॉन्च पैड मानते हैं और सोचते हैं कि इसी के आधार पर उन्हें आगे चलकर अच्छी फिल्मों के ऑफर मिलेंगे।

श्रीदेवी के अपोजिट किया गया था कास्ट

एक एक्टर के साथ ऐसा ही हुआ। सफल मॉडल दीपक मल्होत्रा को यश चोपड़ा ने फिल्म 'लम्हे' (Lamhe) में श्रीदेवी (Sridevi) के साथ कास्ट किया। यह फिल्म उनके करियर का बड़ा ब्रेक साबित होने वाली थी और उन्हें स्टारडम तक पहुंचाने वाली थी। लेकिन फिल्म रिलीज होते ही उनके साथ बहुत बुरा हुआ। फिल्म के एक 10 सेकेंड के सीन ने उनके पूरे करियर की राह बदल दी।

Sridevi (4)

यह भी पढ़ें- Mother's Day पर मस्ट वॉच है ओटीटी पर मौजूद ये Family Drama, सिंपल कहानी देती है बड़ा मैसेज

'लम्हे' फिल्म में श्रीदेवी और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। उनके साथ वहीदा रहमान और अनुपम खेर भी नजर आए। श्रीदेवी ने फिल्म में मां और बेटी यानी पल्लवी और पूजा का डबल रोल निभाया था। दीपक को पल्लवी के प्रेमी और होने वाले पति सिद्धार्थ के रूप में कास्ट किया गया था।

दर्शकों ने की खूब आलोचना

हालांकि, फिल्म रिलीज होने पर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। दीपक की एक्टिंग और इमोशनल हावभाव की आलोचकों ने जमकर आलोचना की। और यह सब एक दृश्य में स्पष्ट हो गया, जो तब से पॉप संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। फिल्म के एक सीन में दीपक मल्होत्रा, श्रीदेवी के बेहोश होने पर उन्हें जगाने की कोशिश करते हैं और उन्हें पल्लो नाम से पुकारते हैं। उनकी डायलॉग डिलीवरी इतनी अजीब और खराब लगी कि उन्हें दर्शकों ने खूब नापसंद किया। एक छोटे से सीन की वजह से उन्हें कई फिल्मों से हाथ धोना पड़ा। लम्हे की रिलीज से पहले दीपक को डर ऑफर हो गई थी लेकिन इसके फ्लॉप होते ही डर भी उनके हाथों से चली गई।

इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड छोड़कर अमेरिका जाने का फैसला किया और अपना नाम भी बदल लिया। अब दीपक मल्होत्रा, डिनो मार्टेली के नाम से जाने जाते हैं। वो न्यूयॉर्क में बिजनेसमैन के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं लेकिन उनकी पत्नी के अकाउंट पर उनकी तस्वीरें कभी-कभी देखने को मिल जाती हैं।

यह भी पढ़ें- 'एक बना दूसरा उजड़ा...' स्टूडियो के बाहर फूट-फूटकर रोई थीं बोनी कपूर की पहली बीवी, 30 साल बाद सिंगर ने किया खुलासा