विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस एक्ट्रेस से इतना इंप्रेस हो गई थीं Sridevi, बेटी Janhvi Kapoor को दे दिया उन्हीं के कैरेक्टर का नाम

Published: Thu, 28 Nov 2024 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2024 11:17 AM (IST)

हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी के अभिनय के कायल सिर्फ उनके चाहने वाले ही नहीं रहे हैं बल्कि ...और पढ़ें

श्रीदेवी ने इस एक्ट्रेस के नाम पर रखा जाह्नवी कपूर का नाम/ फोटो- Jagran Graphics
श्रीदेवी ने इस एक्ट्रेस के नाम पर रखा जाह्नवी कपूर का नाम/ फोटो- Jagran Graphics

HighLights

  1. इस एक्ट्रेस के कैरेक्टर पर श्रीदेवी ने रखा था जाह्नवी का नाम
  2. श्रीदेवी के देवर अनिल कपूर भी थे उस सुपरहिट फिल्म का हिस्सा
  3. जाह्नवी कपूर के नाम से जुड़ा है एक बेहद मजेदार किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी ने अपने शानदार अभिनय की छाप लोगों के दिलों में छोड़ी। उनके जाने के बाद भी जब फैंस अभिनेत्री की की फिल्में देखते हैं, तो उनका दिल भर आता है, ये एहसास होता है कि वह आज भी हमारे करीब हैं। नागिन, नगीना, चांदनी और मॉम सहित उनकी कई फिल्में हैं, जो आज भी जितनी बार देखो तो भी मन नहीं भरता है।

श्रीदेवी का निधन साल 2018 में हुआ था और उनकी बड़ी बेटी का बॉलीवुड में डेब्यू भी उसी साल हुआ था। जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' का प्रीमियर भी श्रीदेवी नहीं देख सकी थीं और इस बात का मलाल एक्ट्रेस को हमेशा रहा है। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी का जन्म 6 मार्च 1997 में हुआ है।

आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि श्रीदेवी ने अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर का नाम किसी से पूछकर नहीं, बल्कि अपने ही देवर की फिल्म में नजर आई इस एक्ट्रेस के नाम पर रखा। कौन हैं वो एक्ट्रेस जिनके कैरेक्टर के नाम पर पड़ा जाह्नवी कपूर का नाम, चलिए जानते हैं ये पूरा किस्सा:

इस एक्ट्रेस के कैरेक्टर से इम्प्रेस हो गई थीं श्रीदेवी

श्रीदेवी ने अपने करियर में कई अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया हैं। दिग्गज अभिनेत्री के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करना किसी भी अभिनेत्री के लिए सौभाग्य की बात होती थी। उन्हीं में ही शुमार है उर्मिला मातोंडकर नाम, जिन्हें श्रीदेवी के साथ काम करने का मौका मिला।

यह भी पढ़ें: जब श्रीदेवी के प्‍यार में पागल हो गए थे Boney Kapoor, नजदीक आने के लिए ऑफर की थी मोटे बजट की फिल्‍म

दोनों ने साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'जुदाई' में एक साथ काम किया है, जिसमें वह उनकी सौतन बनी हैं। इस फिल्म में श्रीदेवी और उर्मिला के साथ एक्ट्रेस के देवर अनिल कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई, जो मूवी में उनके पति बने हुए हैं। फिल्म में जहां श्रीदेवी ने काजल का किरदार अदा किया, वहीं अनिल कपूर ने राज और उर्मिला मातोंडकर ने जाह्नवी का किरदार निभाया था।

Photo Credit- Imdb

प्राइम वीडियो ने अपनी ट्रिविया स्टोरी में फिल्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि 'चांदनी' एक्ट्रेस को फिल्म में उर्मिला मातोंडकर के कैरेक्टर नाम इतना ज्यादा पसंद आया था कि उन्होंने ये डिसाइड कर लिया था कि वह अपनी बेटी का नाम जाह्नवी ही रखेंगी। उन्होंने बड़ी बेटी को यही नाम भी दिया।

सुपरहिट हुई थी श्रीदेवी की फिल्म 'जुदाई'

राज कवर के निर्देशन में बनी फिल्म 'जुदाई' 28 फरवरी 1997 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में इन तीनों कलाकारों के अलावा सईद जाफरी, परेश रावल, जॉनी लीवर, फरीदा जलाल, ओमकार कपूर, कादर खान, उपासना सिंह और धर्मेश तिवारी जैसे सितारे अहम भूमिका में नजर आए। साल 1997 में ये फिल्म एक बड़ी हिट थी।

Photo Credit- Imdb

मूवी ने उस समय पर बॉक्स ऑफिस पर 48.77 करोड़ का कलेक्शन किया था। मूवी का बजट साढ़े छह करोड़ के आसपास था। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला की थी, जिसे पैसों का इतना लालच होता है कि वह अपने पति को बेचकर सौतन ही घर ले आती है। ये फिल्म आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मां श्रीदेवी की तरह तमिल भाषा बोल Janhvi Kapoor ने लूट ली महफिल, फैंस हुए सरप्राइज