Move to Jagran APP

श्रीदेवी का यह है आखिरी एडवरटाइजमेंट, हो रहा वायरल

श्रीदेवी ने 2012 में फिर से फिल्मों में कम बैक किया था। 2012 में उनकी फिल्म इंग्लिश विंग्लिश आई थी। पिछले साल श्रीदेवी की फिल्म मॉम रिलीज़ हुई थी।

By Rahul soniEdited By: Published: Tue, 27 Feb 2018 01:56 PM (IST)Updated: Tue, 27 Feb 2018 01:56 PM (IST)
श्रीदेवी का यह है आखिरी एडवरटाइजमेंट, हो रहा वायरल

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक श्रीदेवी के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोकाकुल है। दुबई में उनकी मृत्यु हुई जिसके बाद इनवेस्टिगेशन चल रहा है। श्रीदेवी का एक एडवरटाइजमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह उनका आखिरी एड था।

loksabha election banner

फिल्म इंडस्ट्री में हवा हवाई के नाम से प्रसिद्ध श्रीदेवी अब हमारे बीच न हों, लेकिन सिनेमा को दिए उनके महत्वपूर्ण योगदान को कोई नहीं भूल सकता। श्रीदेवी के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो मोहित मारवाह के वेडिंग फंक्शन के हैं जिसमें वो ट्रेडिशनल ड्रेसअप में डांस करती नज़र आ रही हैं। इस बीच एक और वीडियो सामने आया है जिसके बारे में एेसा कहा जा रहा है कि यह श्रीदेवी का आखिरी एडवरटाइजमेंट है। दरअसल, इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। 

यह भी पढ़ें: राजस्थान की सड़कों पर पापड़ बेचने को क्यों मजबूर हुआ ये सुपरस्टार

श्रीदेवी ने 2012 में फिर से फिल्मों में कम बैक किया था। 2012 में उनकी फिल्म इंग्लिश विंग्लिश आई थी। पिछले साल श्रीदेवी की फिल्म मॉम रिलीज़ हुई थी। आपको बता दें कि, श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह के वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए परिवार के साथ दुबई गईं थीं। मोहित ने प्रसिद्ध स्टाइलिस्ट अंतरा मोतीवाला से शादी की है। लेकिन शनिवार रात को ख़बर आई कि उनकी मृत्य मैसिव कार्डियक अरेस्ट से हुई। लेकिन इसके बाद जानकारी मिली कि, उनकी मृत्यु बाथ टब में डूबने से हुई। पर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। फिलहाल अभी इनवेस्टिगेशन जारी है।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन का हर बार ट्विटर से क्यों होता है पंगा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.