विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Squid Game 2 की होने जा रही हैं धमाकेदार वापसी, नई कास्ट में इम सीवान, कांग हा नेउल, पार्क सुंग हूं आएंगे नजर

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sun, 18 Jun 2023 02:01 PM (IST)

Squid Game 2 New Cast स्क्विड गेम्स 2 की शूटिंग जल्द शूरू होनेवाली है। अब इसके कलाकारों की जानकारी दी ...और पढ़ें

Squid Game 2 New Cast, Squid Game 2 news
Squid Game 2 New Cast, Squid Game 2 news

नई दिल्ली, जेएनएन। Squid Game 2 New Cast: स्क्विड गेम्स 2 की नई कास्ट की जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है। इसमें ली जंग जे, ली ब्युंग हुन, वाई हा जून और गोंग यू एक बार फिर सीजन 2 में नजर आएंगे। नेटफ्लिक्स सीरीज की लोकप्रिय वेब सीरीज का दूसरा भाग जल्द आने वाला है। अब पूरी कास्ट की लिस्ट बता दी गई है। स्क्विड गेम्स 2 ने अपने नए मेन लीड की जानकारी भी दी है।  

स्क्विड गेम्स 2 की जानकारी किसने दी है?

इसमें कई लोग अपनी जान बचाने के लिए इसे दांव पर लगाते नजर आएंगे। इसमें कुछ पिछले सीजन के कलाकार होंगे। वहीं, कुछ नए लोग होंगे। नेटफ्लिक्स कोरिया ने एक वीडियो जारी कर इस बारे में जानकारी दी है। वीडियो नेटफ्लिक्स ने रिलीज किया है। इसमें जानकारी दी है कि इम सीवान, कांग हा नेउल, पार्क सुंग हूं, और यांग डोंग ग्यून स्क्विड गेम्स सीजन 2 में मुख्य भूमिका निभाएंगे।

स्क्विड गेम्स 2 में पिछले सीजन से कौन नजर आनेवाला है?

वहीं, कुछ नाम पुराने कलाकारों के हैं। पिछले सीजन में ली जंग जे, ली ब्युंग हुन, वाई हा जून और गोंग यू हो जैसे कलाकार नजर आए थे। नेटफ्लिक्स द्वारा जारी वीडियो में रेड लाइट और ग्रीन लाइट का साउंड सुनाई देता है। सभी कलाकारों में डर नजर आ रहा है। इसके बाद बहुत ही लाउड म्यूजिक सुनाई देता है फिर इस बात की जानकारी दी जाती है कि सियोंग जी हुन ने गेम को जीत लिया है। इसके बाद आगे नए कलाकारों के बारे में जानकारी दी गई हैं। इसमें 4 नए कलाकारों को लिया गया है, जिन्होंने इसके पहले भी कई शो में अहम भूमिकाएं निभाई हैं। 

स्क्विड गेम्स सीजन वन को कैसा रिएक्शन मिला था?

स्क्विड गेम्स सीजन वन काफी पसंद किया गया था। यह बहुत ही थ्रिलिंग और खूंखार खेल पर आधारित था। अब यह दोबारा आने वाला है। इसे लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है। फैंस इस वेब सीरीज का अगला भाग देखने के लिए आतुर है। यह 2022 की सबसे ज्यादा देखी जानेवाली वेब सीरीज बनी थी। इसमें के कई कलाकारों की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में बन गई थी। अब दूसरे सीजन की शूटिंग जल्द शुरू होनेवाली है।