विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रजनीकांत- अक्षय की 2.0 दे सकती है बड़ा झटका

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 16 Sep 2018 09:41 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 19 Sep 2018 12:10 PM (GMT+05:30)

टीज़र को अब तक सब जगह पर मिला कर 46.4 मिलियन व्यूज़ मिले हैं l फिल्म का ट्रेलर दिवाली के मौके पर आना है और तभी सबकुछ स्पष्ट हो पायेगा।

रजनीकांत- अक्षय की 2.0 दे सकती है बड़ा झटका
रजनीकांत- अक्षय की 2.0 दे सकती है बड़ा झटका

मुंबई। भारतीय सिनेमा की सबसे अधिक लागत वाली फिल्म यानि रजनीकांत और अक्षय कुमार की 2.0 का टीज़र पिछले दिनों जारी किया गया और अब तक दो करोड़ 30 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं लेकिन इसी के साथ इस फिल्म को लेकर एक चौंकाने वाली बात भी सामने आई है ।

पिछले दिनों फिल्म के निर्माता ने घोषणा की थी कि 2.0 को इस साल 29 नवम्बर को रिलीज़ किया जाएगा लेकिन करीब डेढ़ मिनट के इस टीज़र में रिलीज़ डेट का कोई ज़िक्र नहीं है जबकि आमतौर पर डेट शामिल की जाती है। इसी कारण इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या 2.0 की रिलीज़ को आगे बढ़ाया जा रहा है? सूत्रों के मुताबिक फिल्म के वीएफएक्स का काम अब भी बाकी है और इसी कारण फिलहाल डेट को रिवील नहीं किया गया है। फिल्म का ट्रेलर दिवाली के मौके पर आना है और तभी सबकुछ स्पष्ट हो पायेगा।

हाल में आये टीज़र में दिखाया गया कि पक्षियों की फ़ौज आसमान में मंडरा रही है और अचानक सबके मोबाइल फोन गायब हो जाते हैं। तब रोबोट को फिर से बुलाने की जरुरत पड़ती है। अजीब पक्षियों वाले गैंग के सरगना अक्षय कुमार हैं, जिनकी इस टीज़र में एक बार ही झलक है। जबकि रजनीकांत अपने रोबोट वाले करतबों के साथ दिख रहे हैं। सुधांशु पांडे और आदिल हुसैन भी नज़र आ रहे हैं। टीज़र आने के बाद अक्षय के फैंस बहुत गुस्से में दिखे। सोशल मीडिया पर जमकर कोसा गया। ये भी कहा गया कि एक तरफ तो इस फिल्म को अक्षय कुमार की फिल्म बताया जा रहा है वो टीज़र में खिलाड़ी का खेल सिर्फ सेकेंड भर में क्यों?

शंकर के निर्देशन में बनी रही रोबोट/इंधीरन का ये सीक्वल पिछले दो साल साल से चर्चा में है। ताज़ा ख़बर है कि फिल्म में जिस इंटरनेशनल स्टैण्डर्ड का वीएफएक्स इस्तेमाल किया जा रहा है, सिर्फ उसी पर करीब 75 मिलियन डॉलर का खर्च आया है।जानकारी के मुताबिक फिल्म की कुल लागत अब 543 करोड़ रूपये तक पहुंच गई है। अभी प्रोमोशन भी बाकी है जिसे देश विदेश में किया जाना है। यानि लागत में इज़ाफा ही होगा। अपने बजट के कारण फिल्म 2.0 भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बन चुकी है। फिल्म को तमिल और हिंदी में रिलीज़ किया जाएगा और उसके बाद दस भाषाओं में भी ये फिल्म डब होगी। हिंदी 2.0 को करण जौहर और अनिल थडानी (रवीना टंडन के पति) की कंपनी रिलीज़ करेगी।

फिल्म 2.0 को तैयार करने और उसे भव्यता देने के लिए दुनियाभर में करीब 3000 टेक्नीशियन ने दिन रात की मेहनत की है।भारी-भरकम स्पेशल इफ़ेक्ट्स के कारण करीब 10 महीने लेट हो गई है। फिल्म में रजनीकांत अपने पुराने वाले रोल में हैं जबकि अक्षय कुमार बड़े ही विचित्र गेट अप में विलेन का रोल निभाएंगे। साल 2010 में आई फिल्म रोबोट में ऐश्वर्या राय बच्चन थीं तो इस बार एमी जैक्सन फीमेल लीड में हैं। अक्षय कुमार जिस डॉक्टर रिचर्ड का रोल कर रहे हैं उसका गेटअप एक राक्षसी कौवे जैसा है।

इस फिल्म के वीएफएक्स का काम एक अमेरिकी डिजिटल कंपनी को सौंपा गया था। कंपनी इससे पहले अपना काम पूरा कर पाती, उसकी माली हालत ख़राब हो गई और कंपनी ने ख़ुद को दिवालिया घोषित कर दिया। इस कारण 2.0 के निर्माता को 3डी और बाकी इफेक्ट्स का काम फिर से करवाना पड़ा।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: आज उठेगा बिग बॉस 12 से पर्दा, शुरू होगा विचित्र जोड़ियों का खेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।