विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फोन की लत ने एक्ट्रेस को पहुंचाया अस्पताल, 3 लाख रुपए देकर करवानी पड़ी सर्जरी

Published: Thu, 13 Aug 2026 05:36 PM (IST)

फोन पर जरुरत से ज्यादा रहने के कारण साउथ सिनेमा की अदाकारा को सीरियस स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से गुजरना पड़ा। इस कारण उनका सर्जरी करवाने में काफी पैसे लगे। 

मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल ने एक्ट्रेस को पहुंचाया अस्पताल/ फोटो- Youtube

मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल ने एक्ट्रेस को पहुंचाया अस्पताल/ फोटो- Youtube

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में फोन आम आदमी की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। सोते-जागते, खाना खाते, गेम खेलने और रील्स स्क्रोल करते हुए अधिकतर लोग अपने फोन में नजरें गढ़ाए रहते हैं, लेकिन हाल ही में इसी एडिक्शन ने एक जानी-मानी एक्ट्रेस को अस्पताल पहुंचा दिया है। कौन हैं वह एक्ट्रेस जिन्होंने सर्जरी के चक्कर में गंवाए 3 लाख रुपए, पढ़ें डिटेल्स।

मोबाइल पर गेम खेलने की को थी आदत

जिस एक्ट्रेस को फोन एडिक्शन के कारण अस्पताल में एडमिट होना पड़ा है, वह कोई और नहीं, बल्कि साउथ एक्ट्रेस शकीला हैं। उन्होंने हाल ही में अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग पोस्ट करके लगातार फोन के इस्तेमाल ने कैसे उनके स्वास्थ्य को खराब कर अस्पताल पहुंचा दिया, इस पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने व्लॉग में कहा, "फोन का इस्तेमाल अच्छा है, लेकिन जरूरत से ज्यादा यूज करना खतरनाक है।"

उन्होंने आगे अपने यूट्यूब वीडियो में कहा, " मैं अपने बेड के किनारे पर लेटकर फोन पर चार-चार घंटे तक गेम खेलती रहती थी, सिर्फ उस समय ही उठती थी, जब मुझे चाय या कॉफी पीनी होती थी। अपनी चाय खत्म करने के बाद फिर से मैं गेम खेलने लगती थी। ऐसा करते-करते मैं रील्स देखने में और यूट्यूब, इंस्टाग्राम देखने में घंटो बिता देती थी। गलत तरीके से और जरूरत से अधिक समय बिताने के चक्कर में मेरे गले की गर्दन की नसें अफेक्ट हुईं और आज मैं ऑपरेशन बेड पर थी।"

Screenshot 2026-08-13 172859

3 लाख में हुई एक्ट्रेस की सर्जरी

शकीला ने अपने यूट्यूब वीडियो में ये भी बताया कि उनकी सर्जरी में चेन्नई के मेडवे अस्पताल में हुई। उनकी सर्जरी डॉ बालामुरुगन ने की। डॉ ने उन्हें गले में तब तक नेक कॉलर पहनने की सलाह दी, जब तक वह रिकवर नहीं हो जाती। एक्ट्रेस ने वीडियो में आगे कहा, "फोन का इस्तेमाल तभी कीजिए जब इसकी जरूरत हो, फालतू की वीडियो देखना बंद करें, मेरी भी मत देखो। वरना आप 3 लाख रुपए का नुकसान तो करवाओगे ही, लेकिन इसी के साथ दर्द भी झेलोगे।"

Screenshot 2026-08-13 172946

शकीला के करियर की बात करें तो, उन्होंने साल 1995 में तमिल फिल्म 'प्लेगर्ल्स' के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, जिसमें सिल्क स्मिता भी नजर आई थीं। हालांकि, उनके करियर को उड़ान साल 2000 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म 'किन्नारा थुम्बिकल' से मिली।

यह भी पढ़ें- तब्बू की बहन के साथ Govinda का आइकॉनिक गाना, मोहम्मद अजीज-अनुराधा पौडवाल ने दी आवाज; सालों से बना है कल्ट

यह भी पढ़ें- 'Awarapan 2' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग के दौरान 18 घंटे में बिके 1.3 लाख टिकट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।