विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साउथ एक्ट्रेस को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे Rohit Shetty, 'हम तेरे प्यार में' की शूटिंग का हुआ आगाज

Published: Thu, 15 Oct 2026 02:53 PM (IST)

साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस कृति शेट्टी को अब बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी इंडस्ट्री में लॉन्च करने की तैयारी में है।

कृति शेट्टी और रोहित शेट्टी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

कृति शेट्टी और रोहित शेट्टी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. कृति शेट्टी को मिला रोहित शेट्टी का साथ

  2. एक्ट्रेस की फिल्म को डायरेक्टर करेंगे प्रेजेंट

  3. इस मूवी से बॉलीवुड में होगा कृति का डेब्यू

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री कृति शेट्टी बीते दिनों से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने को लेकर चर्चा में बनी हुई है। खबर है कि अब कृति को बॉलीवुड में प्रेजेंट करने की जिम्मेदारी गोलमाल 5 निर्देशक रोहित शेट्टी ने ली है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं- 

रोहित शेट्टी का मिला समर्थन

आज के दौर में देखा जा रहा है कि हिंदी सिनेमा के सितारे साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों के साथ कोलाब कर रहे हैं। उदाहरण के लिए आप रामायण में यश और जेलर 2 में ऋतिक रोशन के कैमियो के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। लेकिन निर्देशक रोहित शेट्टी ने साउथ एक्ट्रेस कृति शेट्टी को हिंदी सिनेमा में लॉन्च करने की जिम्मेदारी उठाई है और इसे ट्रेंड को बराबरी पर ला दिया है।

यह भी पढ़ें- Golmaal 5 Release Date: हंसी की रोलर कोस्टर राइड पर जाने के लिए रहें तैयार, Ajay की गोलमाल 5 की रिलीज डेट आउट

Krithi Shetty (2)

खबर है कि रोहित शेट्टी और AVS Studios, Tudip Entertainment के सहयोग से ‘हम तेरे प्यार में’ लेकर आ रहे हैं। यह एक दिल छू लेने वाली रोमांटिक एंटरटेनर फिल्म है, जिसकी शूटिंग आज से शुरू हो गई है। यह फिल्म कृति शेट्टी के बहुप्रतीक्षित हिंदी सिनेमा डेब्यू का भी प्रतीक है। रोहित शेट्टी ने फिल्म के क्लैपर बोर्ड की फोटो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में शेयर, मेकर्स को शुभकामनाएं दी है और इस हम तेरे प्यार में को स्पोर्ट किया है।

Krithi Shetty

साउथ की फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली कृति शेट्टी अब इस दिलकश प्रेम कहानी के जरिए अपने नए अंदाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं।

फिल्म का निर्देशन विधि घोडगांवकर कर रही हैं, जो पिछले 17 वर्षों से रोहित शेट्टी के मार्गदर्शन में काम कर रही हैं। ‘हम तेरे प्यार में’ के साथ विधि इस नई प्रेम कहानी को अपने अनूठे दृष्टिकोण के साथ पर्दे पर पेश करने के लिए तैयार हैं। ‘हम तेरे प्यार में’ का निर्माण अभिषेक एस. व्यास और दीप्ति अग्रवाल ने किया है, जबकि प्रियंका चौधरी इस फिल्म की सह-निर्माता हैं।

कब रिलीज होगी हम तेरे प्यार में

बात की जाए कृति शेट्टी स्टारर बॉलीवुड फिल्म हम तेरे प्यार में की रिलीज डेट के बारे में तो इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि 2027 के अंत तक हम तेरे प्यार में की रिलीज डेट पर कोई पुख्ता जानकारी सामने आ सकती है। ऐसे में भी कृति को हिंदी सिनेमा में एंट्री मारने में थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। 

यह भी पढ़ें- 'अबे, तुझसे पैसे लूंगा...', रोहित शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए Nana Patekar ने छोड़ी थी फीस