यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Veer Sooryavanshi: कैटरीना कैफ ने शेयर की पुलिस की वर्दी की फोटो, जानें- क्या है खास?
Veer Sooryavanshi कैटरीना कैफ ने फिल्म के सेट से कए पुलिस की वर्दी की फोटो शेयर की है जिस पर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'सूर्यवंशी' की शूटिंग में व्यस्त है। बताया जा रहा है कि अभी फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है और फिल्म के सेट से एक तस्वीर सामने आई है, जो कई राज खोल रही है। दरअसल, कटरीना कैफ ने एक तस्वीर अपलोड की है, जो पुलिस की वर्दी की फोटो है और उस पर नेम प्लेट लगी हुई है और कटरीना खुद हिंट दिया है कि यह सूर्यवंशी के सेट से शेयर की गई है।
इस फोटो में दिख रही वर्दी पर नाम लिखा है- वीर सूर्यवंशी। वहीं इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में अक्षय कुमार का नाम वीर सूर्यवंशी है, क्योंकि फिल्म में अक्षय कुमार एक पुलिस वाले का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्ममेकर्स की ओर से जारी किए गए एक पोस्टर में ही साफ हो गया था कि अक्षय कुमार पुलिस वाले का किरदार निभाने जा रहे हैं।
फिलहाल फिल्म को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी दिखाई देंगे और उनका फिल्म गेस्ट अपीयरेंस हो सकता है। ऐसे में इसे सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी का मेल बताया जा रहा है। यह रोहित शेट्टी की पुलिस बेस्ड ड्रामा की तीसरी चौथी फिल्म है, इससे पहले सिंघम, सिंघम-2, सिंबा रिलीज हो चुकी है।
View this post on Instagram
Now Shooting 🎬 #sooryavanshi #onset @itsrohitshetty @akshaykumar @karanjohar
बता दें कि पहले यह फिल्म 2019 में ही रिलीज होनी थी, लेकिन इसी दौरान सलमान खान की दबंग-3 भी रिलीज हो रही है। ऐसे में दंबग-3 से टक्कर लेने के बजाय करण जोहर और रोहित शेट्टी ने फिल्म को अगले साल मार्च में रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म में अक्षय कुमार एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (ए टी एस ) के अधिकारी होंगे। फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस होंगे लेकिन अभी पूरी स्टारकास्ट तय नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म कन्नड़ फिल्म तगारू का हिंदी रीमेक है, लेकिन कई खबरों में सामने आया है कि मेकर्स ने इस बात से इंकार भी किया है।
