विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सूर्यवंशी के नए सॉन्ग ‘ना जा’ का टीजर हुआ रिलीज, इस दिन आएगा अक्षय और कटरीना का गाना

By Nitin YadavEdited By:
Published: Tue, 02 Nov 2021 11:28 AM (IST)

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी रिलीज होने के लिए तैयार है। इसी बीच मंगलवार को फिल्म के ...और पढ़ें

Sooryavanshi new song 'Na Jaa' teaser released. photo sorce @akshaykumar instagram.
Sooryavanshi new song 'Na Jaa' teaser released. photo sorce @akshaykumar instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' रिलीज होने के लिए तैयार है। अभिनेता और फिल्म निर्देशक मूवी के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी बीच मंगलवार को फिल्म के एक और सॉन्ग का टीजर रिलीज हो चुका है। साथ ही सॉन्ग की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया गया है।

इस टीजर वीडियो को अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस सॉन्ग वीडियो में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ बाइकों के बीच शानदार डांस स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं और अंत में दोनों एक बाइक पर बैठ कर स्टंट करते हुई भी दिख रहे हैं। अक्षय और कटरीना का सॉन्ग ना जा सोशल मीडिया पर फैंस को काफी रोमांचित कर रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

सॉन्ग को काफी बड़े मंच और कई बैक डांसरों के साथ फिल्माया गया है। टीजर देखने से ये सॉन्ग फुट ट्रैपिंग डांस नंबर लग रहा है। इस नए सॉन्ग टीजर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन लिखा, जिस ताल पर आप नाचना बंद नहीं कर पाएंगे, बुधवार को ना जा गाना रिलीज होगा।

इससे पहले फिल्म का रोमांटिक सॉन्ग मेरे यारा रिलीज किया गया था, जिसमें अक्षय और कटरीना रोमांस करते दिख रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान का एक फोटो शेयर किया था, जिसमें वो निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ जय-वीरू मूवमेंट एंजॉय करते दिख रहे हैं।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी बहुप्रतिक्षी फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह कैमियो किरदार में नजर आने वाले हैं।

आपको बता दें कि पहले फिल्म को 24 मार्च 2020 में रिलीज़ किया जाना था। लेकिन कोविड की वजह से सिनेमाघरों को आस्थाई रूप से बंद कर दिया गया था, जिसके चलते फिल्म की रिलीज डेट को कई बार पोस्टपॉन्ड किया गया था। अब ये फिल्म 5 नबंवर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।