विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonu Nigam ने आशा भोसले के पैर धोकर लिया आशीर्वाद, यूजर्स बोले- नेता बनने से कुछ कदम दूर

Published: Sat, 29 Jun 2024 11:23 AM (IST)

सिंगर सोनू निगम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी बातों को भी बेबाक अंदाज से सबके ...और पढ़ें

सोनू निगम का वीडियो हुआ वायरल (Photo Credit: X)
सोनू निगम का वीडियो हुआ वायरल (Photo Credit: X)

HighLights

  1. मुंबई में हुआ आशा भोसले की बायोग्राफी बुक लॉन्च का इवेंट
  2. बुक लॉन्च इवेंट में शामिल हुए इंडस्ट्री के कई सेलेब्स
  3. इवेंट से वायरल हुआ सिंगर सोनू निगम का एक वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर्स का जिक्र हो और उसमें दिग्गज गायिका आशा भोसले का नाम शामिल न हो ऐसे कैसे हो सकता हैं। उन्होंने अपने गानों से न सिर्फ दुनियाभर में पहचान बनाई, बल्कि अपनी मधुर आवाज से लोगों के दिलों पर राज भी किया है। आज भी लीजेंड आशा भोसले के गाने लोगों की जुबान पर सुनाई दे जाते हैं।

सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के कई सिंगर भी उन्हें अपना रोल मॉडल मानते हैं। इस लिस्ट में सिंगर सोनू निगम का नाम भी शामिल है। अब हाल ही में उन्होंने आशा भोसले की बायोग्राफी बुक लॉन्च इवेंट के दौरान कुछ ऐसा किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

यह भी पढ़ें: जुनैद की फिल्म Maharaj में 'अच्युतम केशवम' भजन में सोनू निगम ने दी आवाज, आंखें बंद करते ही भक्ति में हो जाएंगे लीन

इंडस्ट्री से शामिल हुए कई सेलेब्स

हाल ही में मुंबई में आशा भोसले की बायोग्राफी बुक 'स्वरस्वामिनी आशा' का लॉन्च इवेंट रखा गया। इस इवेंट में पूनम ढिल्लों, जैकी श्रॉफ, सोनू निगम और सुरेश वडकर समेत इंडस्ट्री के कई लोग शामिल हुए, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं। अब इसी इवेंट से सोनू निगम का भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पैर धोकर लिया आशा भोसले का आशीर्वाद

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनू निगम ने सबसे पहले आशा भोसले के पैरों को चूमा और फिर उन्हें पानी से धोते हुए नजर आए। इसके बाद उन्होंने सिर झुका कर गायिका का आशीर्वाद भी लिया। उनका यह वीडियो कुछ यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है और कुछ ने इसे लेकर उन्हें ट्रोल कर दिया है। 

लोगों ने वीडियो पर दिया अपना रिएक्शन

लोगों ने अब सोनू निगम के इस वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह बहुत खूबसूरत है। यह पूरी तरह से भारतीय है। ऐसी ही चीजें हैं, जो हमें भारतीय होने पर गर्व महसूस कराती हैं। दूसरे ने लिखा कि दिल जीत लिया। वहीं, कुछ ने उन्हें नौटंकीबाज भी बताया। एक शख्स ने लिखा कि ये नेता बनने से कुछ कदम दूर है।

यह भी पढ़ें: Sonu Nigam ने अयोध्या वाले ट्वीट पर हुई ट्रोलिंग के बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं हैरान हूं, न्यूज वाले भी...'