विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'एक हफ्ते से भुगत रहा...' पेन किलर खाकर राहत पा रहे Sonu Nigam, गर्दन की नसें दबने से हो रहा असहनीय दर्द

Published: Thu, 25 Jun 2026 01:57 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2026 05:59 PM (IST)

सोनू निगम गर्दन की नस दबने के बावजूद स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना हेल्थ ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनू निगम (Sonu Nigam) ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि उन्हें इंडिया के बेस्ट परफॉर्मर्स में क्यों गिना जाता है। सिंगर की गर्दन की नसें दब गई हैं लेकिन फिर भी वो लगातार ऑडियंस के लिए स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं।

सिंगर की नसों में हुई इंजरी

ये जानकारी सिंगर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दीं और दिखाया कि कैसे वो पट्टियां लगाकर परफॉर्मेंस की तैयारी कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए सोनू निगम ने दिखाया कि वो पिछले हफ्ते से दर्द से जूझ रहे हैं। सिंगर ने बताया कि उनकी इंजरी उन्हें लगातार तकलीफ दे रही है। उन्होंने कहा, "ये देखो, मेरी नस में इंजरी बढ़ गई है, मैं तो एक हफ्ते से इसे झेल रहा हूं। कोई बात नहीं। भगवान मुझे स्टेज पर शक्ति दें।" उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्द के बावजूद उन्हें परफॉर्म करते रहने की हिम्मत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं Sonu Nigam, 52 साल के सिंगर ने दर्द बयां कर कहा- 'दवाइयों की वजह से...'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

वीडियो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

ये वीडियो इसलिए भी यादगार और प्रेरणादायक बन गया क्योंकि इसके बाद सोनू निगम ने जो किया वो हैरान करने वाला था। वीडियो में बाद में सोनू को स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस देते हुए दिखाया गया जिससे संगीत और दर्शकों के प्रति उनका समर्पण साफ झलक रहा है। कई फैन्स के लिए, यह शोबिज के उस पुराने मंत्र की याद दिलाने वाला पल था कि 'शो मस्ट गो ऑन'।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

सोनू निगम ने दिखाया पैच

कुछ दिन पहले, सोनू ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो के जरिए अपनी हालत की गंभीरता के बारे में बताया था। उन्होंने बताया कि पिंच्ड नर्व्स (नसों के दबने) की समस्या के बाद से उनकी कई तरह की मेडिकल जांचें हो रही हैं, जिनमें MRI और CT स्कैन भी शामिल हैं। सोनू ने कहा, "मेरी नसें दब गई हैं। पिछले एक हफ्ते से मैं MRI और CT स्कैन करवा रहा हूं और बहुत सारी दवाइयां ले रहा हूं।" सिंगर ने अपने कंधे पर लगा मेडिकल पैच भी दिखाया।

यह भी पढ़ें- क्या है Pinched Nerve की समस्या, जिससे जूझ रहे Sonu Nigam? ये लक्षण होते हैं खतरे की घंटी