विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Salman Khan को गाना गाते हुए देख Sonu Nigam ने पकड़ा सिर, किया रोस्ट? वायरल वीडियो पर सिंगर ने तोड़ी चुप्पी

Published: Thu, 17 Sep 2026 07:09 PM (IST)

सोनू निगम (Sonu Nigam) ने अपने एक वीडियो पर रिएक्ट किया है जिसमें दावा किया जा रहा था कि वह ...और पढ़ें

सोनू निगम ने वायरल दावे पर किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

सोनू निगम ने वायरल दावे पर किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

HighLights

  1. सलमान को रोस्ट करते हुए सोनू का वीडियो वायरल

  2. सोनू निगम ने वायरल रोस्टिंग वीडियो का बताया सच

  3. सलमान खान गा रहे थे 2015 का हिट गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनू निगम (Sonu Nigam) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) के सिंगिंग स्टाइल का मजाक उड़ाया है। 

बहुत दिनों बाद कुछ अच्छी चीज सुनी और दिमाग खराब हो गया। अभी भी ऐसा काम हो सकता है कि इंसान फूट-फूटकर रोए, ये सोचा नहीं था मैंने।" वह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उन्हें इस बारे में बात करते हुए ही रोना आ रहा है। 

सोनू निगम ने सलमान को किया रोस्ट?

वीडियो में सलमान खान 'हीरो' फिल्म का गाना 'मैं हूं हीरो तेरा' (Main Hoon Hero Tera) गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो के ऊपर कैप्शन में लिखा है, "सोनू निगम सलमान खान की सिंगिंग को रोस्ट किया।"

वायरल वीडियो का बताया सच

अब सिंगर ने खुद इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है और अपनी चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि यह सब उन्होंने सलमान के लिए नहीं कहा था। सोनू निगम ने सफाई दी है कि यह वीडियो एडिटेड है। उन्होंने यह बात एक पाकिस्तानी सिंगर के लिए कहा था। सिंगर ने पोस्ट में लिखा-

इंटरनेट पर कुछ भी अनएक्सपेक्टेड हो सकता है। मुझे यह एडिट किया हुआ वीडियो मिला। एक पाकिस्तानी बच्ची गायिका के लिए मेरा रिएक्शन ऐसा था।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

सलमान खान के गाने

आपको बता दें कि एक्टिंग के अलावा सलमान खान कई फिल्मों में गाने भी गा चुके हैं। उन्होंने पहली बार अपनी सुपरहिट फिल्म 'किक' का गाना 'हैंगओवर' गाया था जो काफी पसंद किया गया था। उन्होंने श्रेया घोषाल के साथ सुर मिलाए थे। इसके बाद उन्होंने 2015 में 'हीरो' फिल्म के लिए 'मैं हूं हीरो तेरा' भी गाया था। वह दबंग 3 के लिए भी गा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने एक म्यूजिक एल्बम 'प्यार करो ना' को भी आवाज दी है।

यह भी पढ़ें- प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने जा रहे थे Shaan, अब नहीं मिल रहा काम; बोले- 'अरिजीत तो फिर भी टॉप पर...

यह भी पढ़ें- 'जो गा नहीं सकते...', Sonu Nigam ने ऑटो-ट्यून इस्तेमाल करके गाने वाले एक्टर्स पर कसा तंज?