Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ‘संगीतकार अच्छे हैं, लेकिन गायक…’ AR Rahman को लेकर ये क्या बोल गए Sonu Nigam

    सोनू निगम (Sonu Nigam) अपने गानों की बदौलत लोगों के दिलों पर राज करते हैं। वह अपनी बेबाकी के लिए भी चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने संगीतकार एआर रहमान (AR Rahman) की आवाज पर खुलकर बात की है। सिंगर का मानना है कि रहमान अच्छे संगीतकार हैं लेकिन गायक नहीं। आइए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा है।

    By Sahil Ohlyan Edited By: Sahil Ohlyan Updated: Fri, 31 Jan 2025 02:08 PM (IST)
    Hero Image
    सोनू निगम ने एआर रहमान को नहीं बताया अच्छा गायक (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। फिल्मों के लिए उनके एक से बढ़कर एक बेहतरीन सॉन्ग गाए हैं। वह अपनी बेबाकी के लिए भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ सिंगर्स को पद्मश्री पुरस्कार ना मिलने पर भी सवाल खड़े किए थे। इसके बाद अब उन्होंने संगीतकार एआर रहमान (AR Rahman) के बारे में कुछ ऐसा कहा है कि उनके फैंस थोड़े हैरान हो गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनू निगम की पहचान लोकप्रिय गायक के तौर पर हैं। दूसरी तरफ एआर रहमान संगीतकार होने के साथ ही, कुछ पॉपुलर गानों में अपनी आवाज दे चुके हैं। इसमें रहना तू, तेरे बिना, ख्वाजा मेरे ख्वाजा जैसे गानों का नाम शामिल हैं। सोनू और एआर रहमान साल 1990 से साथ काम करते नजर आ रहे हैं। जब आप किसी के साथ लंबे समय से काम करते हैं, तो उनके बारे में ज्यादा करीबी से जान पाते हैं। हाल ही में सोनू ने एक इंटरव्यू में खुलकर बताया है कि एआर रहमान अच्छे सिंगर (AR Rahman is not a good Singer) क्यों नहीं हैं।

    एआर रहमान को अच्छा सिंगर नहीं मानते हैं सोनू निगम

    लोगों के दिलों पर अपनी आवाज से राज करने वाले सिंगर सोनू निगम ने 02 इंडिया को दिए इंटरव्यू में एआर रहमान के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि रहमान ट्रेनिंग लिए हुए गायक बिल्कुल नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज का लहजा काफी अच्छा है। उनका कहना है कि एआर रहमान खुद उनकी इस बात पर सहमति जताएंगे और मानेंगे कि वह महान गायक नहीं हैं।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- 'क्रिएटिविटी के नाम पर रात में...'Abhijeet Bhattacharya ने बताया क्यों AR Rehman संग नहीं करना चाहते काम?

    सोनू निगम ने अपनी बात को समझाते हुए कहा, 'जाहिर है कि एआर रहमान प्रशिक्षित गायक नहीं हैं। उनके सुर अच्छे हैं, वो खुद भी कभी अपने आप को महान गायक नहीं कहेंगे, तो इस बारे में हम क्या ही कह सकते हैं। वह एक महान संगीतकार जरूर हैं और इस वजह से हमेशा सुर में रहते हैं। संगीत से जुड़े लोगों के लिए सुर में होना जरूरी बात है। अगर कोई सुर में ही नहीं है तो उसकी आवाज का कोई मतलब नहीं होता है। सिंगर ने आगे कहा, उनकी आवाज भले ही अच्छी ना हो, लेकिन वह हमेशा सुर में रहते हैं, क्योंकि वह एआर रहमान हैं।'

    Photo Credit- Instagram

    रहमान के इस गाने का हिस्सा लिख चुके हैं सोनू

    रहमान की सिंगिंग पर बात करते हुए सोनू निगम ने एक किस्सा याद किया। सिंगर ने बताया कि जोधा अकबर फिल्म के गाने इन लम्हों का एक छोटा हिस्सा रहमान की परमिशन से उन्होंने लिखा है। जब सोनू ने उस गाने के छोटे से हिस्से को लिखा था, तो रहमान को वह अच्छा लगा और उसे गाने में जोड़ा गया था। 

    ये भी पढ़ें- Zakir Hussain के निधन से टूटे AR Rahman, उस्ताद के साथ अधूरा रह गया ये काम, कहा- 'मुझे अफसोस है'