The Zoya Factor का चौथा गाना Maheroo रिलीज, रोमांटिक मूड में दिखे सोनम-दलकीर
The Zoya Factor Fourth Song Maheroo Released फिल्म द जोया फैक्टर का चौथा गाना महेरू रिलीज हो गया है। गाने में सोनम कपूर- दलकीर सलमान रोमांस करते नजर आए।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर स्टाटर फिल्म 'द जोया फैक्टर' का चौथा गाना रिलीज हो गया है। फिल्म का यह गाना फिल्म रिलीज से दो दिन पहले जारी हुआ है और गाने का नाम है महेरू। महेरू गाने को शंकर एहसान लॉय ने कंपोज किया है और यासीर देसाई ने आवाज दी है। खास बात ये है कि गाना ज्यादा लंबा नहीं है और 1.39 मिनट का ये गाना दो घंटे में 60 हजार से अधिक बार सुना गया है।
इस गाने में देसाई के साथ लॉय मेंडोंसा और रवि मिश्रा की आवाज भी है। फिल्म रोमांटिक सॉन्ग है और जिसमें कई सोनम कपूर और दलकीर सलमान के बीच रोमांटिक सीन भी दिखाए गए हैं। इससे पहले फिल्म के 3 गाने रिलीज हो चुके हैं और चौथा गाना फिल्म रिलीज से दो दिन पहले रिलीज हुआ है। गाने को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया में लोग सोनम और दलकीर की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं।
यग फिल्म लकी चार्म पर आधारित है और अभी फिल्म के प्रमोशन के लिए मेकर्स ने नया तरीका निकाला है। इसमें फिल्म स्टार वीडियो में अपने लकी चार्म के बारे में बात कर रहे हैं, जिन्हें सोनम कपूर ने ट्वीट किया है। वहीं अभी एक्टर और एक्ट्रेस लगातार इसके प्रमोशन पर मेहनत कर रहे हैं। फिल्म में दिखाया गया है किस तरह जोया यानी सोनम कपूर क्रिकेट के लिए लकी होती है, जबकि असल जिंदगी में उसे लोग अनलकी मानते हैं।
बता दें कि द ज़ोया फैक्टर की कहानी इसी नाम से 2008 में आये अनुजा चौहान के उपन्यास पर आधारित है। कहानी ज़ोया की है, जिसे 2011 के वर्ल्ड कप मैच के दौरान टीम का लकी फैक्टर समझा जाता है। द ज़ोया फैक्टर को अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में दुल्कर सलमान सोनम के साथ लीड रोल में हैं।
दुल्कर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान का किरदार निभा रहे हैं। फ़िल्म में सोनम के साथ उनका लव एंगल दिखाया गया है।