Sonam Kapoor House Inside photos: देखें- अंदर से कैसा है सोनम कपूर का घर और कैसे कट रहा लॉकडाउन?
Sonam kapoor House Inside Photos सोनम कपूर ने अपने घर के अंदर की कई तस्वीरें शेयर की हैं और बताया कि अभी उनका क्वारंटाइन पीरियड कैसे गुजर रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस के कहर में बॉलीवुड सेलेब्स भी घर में पैक हैं और सब अलग अलग तरीकों से अपने क्वारंटाइन पीरियड में टाइम पास कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर मार्च में लंदन से लौटी थीं, जिसके बाद से लगातार क्वारंटाइन हैं। अभी सोनम कपूर अपने दिल्ली वाले घर में हैं और दिल्ली में ही खुद क्वारंटाइन कर रखा है। अब उन्होंने तस्वीरों के जरिए बताया है कि उनका क्वारंटाइन पीरियड कैसे गुजर रहा है।
सभी सेलेब्स की तरह सोनम कपूर भी घर पर कुछ ना कुछ एक्सपेरिमेंट कर रही हैं और उन्होंने किचन में कुछ कुक करते हुए की भी तस्वीरें शेयर की हैं। सोनम कपूर ने एक साथ कई तस्वीरें शेयर की है, जिन्हें देखकर लगता है कि शायद सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा से भी सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन कर रही हैं। सोनम कपूर ने अपने बेडरुम की भी कई तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की है।
Snapshots of Quarantine; @vegnonveg for @hypebeast .. #StayHomeSnaps #ShotOniPhone
Snapshots of Quarantine; @vegnonveg for @hypebeast .. #StayHomeSnaps #ShotOniPhone
बेडरुम की एक फोटो में सोनम कपूर और आनंद आहूजा साथ बैठे हैं, लेकिन दूसरी फोटो में सोनम कपूर बेड पर किताब पढ़ रही हैं और उनके पति चेयर पर बैठे हैं। इसके अलावा सोनम कपूर ने घर की कई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि आखिर एक्ट्रेस का घर कितना लग्जरी है। उन्होंने फोटो कैप्शन में बताया भी है कि यह तस्वीरें क्वारंटाइन के दौरान की है।
Snapshots of Quarantine; @vegnonveg for @hypebeast .. #StayHomeSnaps #ShotOniPhone
Snapshots of Quarantine; @vegnonveg for @hypebeast .. #StayHomeSnaps #ShotOniPhone
बता दें कि इससे पहले सोनम कपूर ने मदर्स डे पर अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर की थीं और उन्हें मदर्स डे की शुभकामनाएं दी थीं। साथ ही लॉकडाउन में एक्ट्रेस ने कई अपनी कई थ्रोबैक तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें कई फोटो शूट तो कई मैमोरी फोटोज शामिल है।