सोनम कपूर ने करीना की तारीफ करते हुए कही यह बात
फिल्म वीरे दी वेडिंग का निर्देशन शशांक घोष ने किया है जो कि 1 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबईl बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान मां बनने के बाद फिल्मों में कमबैक करने जा रही हैं। वे फिल्म वीरे दी वेडिंग से कमबैक करने वाली हैं जिसमें सोनम कपूर की भी अहम भूमिका होगी। इस फिल्म को लेकर हाल ही में हुए एक कार्यक्रम में सोनम ने करीना की तारीफों के पुल बांधे और कहा कि, वे करीना के प्रेरित हैं।
सोनम कपूर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह करीना कपूर से प्रेरित हैl सोनम कपूर ने करीना कपूर की सराहना करते हुए कहा कि वह विवाहित है और एक बच्चे की मां हैl इसके बाद भी जब उन्हें फिल्म वीरे दी वेडिंग के सेट पर देखा तो वह बात उन्हें बहुत प्रेरित कर गईl क्योंकि मां बनने के बाद भी करीना काम कर रही हैं। इस मौके पर सोनम कपूर ने यह भी कहा कि लोग इस तरह का प्रश्न मात्र महिलाओं से ही पूछते हैं कि शादी करने के बाद क्या वह काम करेंगीl लोगों के मन में कभी भी पुरुषों के प्रति यह प्रश्न नहीं आता कि शादी करने के बाद क्या वह काम करेंगे क्योंकि लोग पहले से ही यह तय कर चुके होते हैं कि यह पुरुष है तो काम करेंगे ही लेकिन क्या यह बात महिलाओं पर लागू नहीं होती? गौरतलब है कि सोनम कपूर एक लंबे समय से महिलाओं के अधिकार की लड़ाई लड़ती आ रही हैं और उनकी फिल्मों के माध्यम से यह दिखाई भी देता रहा हैl
यह भी पढ़ें: नंदिता दास संग मनमुटाव की ख़बरों पर ऋषि कपूर का फूटा गुस्सा
वीरे दी वेडिंग चार महिलाओं की कहानी है, जो उनके विवाह के संबंधित प्रश्नों से जूझ रही होती हैंl इस फिल्म में करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया की अहम भूमिका हैl फिल्म का निर्माण एकता कपूर और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने मिलकर किया हैl इस फिल्म निर्देशन शशांक घोष ने किया है जो कि 1 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
यह भी पढ़ें: Avengers: शानदार...जबरदस्त...ज़िंदाबाद, 100 करोड़ पार