सोनम कपूर और आनंद आहूजा हैं 'स्पेशल फ्रेंड', पर ये तस्वीरें तो कुछ और बयां करती हैं
कुछ चीजें छुपाए नहीं छुपती, ऐसी ही है सोनम और आनंद की जोड़ी!
मुंबई। बॉलीवुड की स्टार डॉटर में से एक सोनम कपूर अपनी फ़िल्मों, अपने लुक्स और स्टाइल स्टेटमेंट्स के अलावा बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ रिलेशनशिप की ख़बरों से भी ख़ूब सुर्ख़ियां बटोरती हैं। इन दोनों के लव अफेयर्स की ख़बरें चाहे जितनी उफ़ान भरे मगर, दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को नहीं स्वीकारा है।
और तो और अब अगर कोई सोनम से आनंद के बारे में सवाल करता है तो वो भड़क जाती हैं और कहती हैं कि यह मेरी पर्सनल लाइफ है। ख़बरें एक जगह और सोनम और आनंद का मिलना जुलना एक तरफ़ हैं। सोनम का कहना है कि आनंद उनके सिर्फ़ 'स्पेशल फ्रेंड' हैं।
यह भी पढ़ें: अर्जुन कपूर से सनी लियोनी तक, ये एक्टर्स दे रहे Entertainment की डबल डोज़
1.सोनम और आनंद अक्सर साथ में ट्रिप्स और हॉलिडे करते हैं, ये अलग बात है कि वो अब इन हॉलिडेज़ की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करने लगे हैं।
2.आनंद एक शूज़ ब्रैंड के मालिक हैं और सोनम अक्सर इस ब्रैंड की तस्वीरें अपने सोशल अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं, अब 'स्पेशल फ्रेंड' के लिए इतना करना तो बनता है।
3. आनंद भी अपने दोस्तों के साथ होने वाले सेलिब्रेशन में सोनम को शामिल करते हैं और इस तस्वीर को देखकर लगता है कि सोनम भी आनंद के फ़्रेंड ग्रूप में घुल-मिल गई हैं।
4. सोनम और आनंद मिलकर मस्तियां भी ख़ूब करते हैं और आनंद का इंस्टा अकाउंट तो ऐसी ही मस्तियों से भरा हुआ है।
5. यहां इंडिया में भले ही दोनों मीडिया क्लिक्स से बचते हैं मगर अपने फ़ौरन ट्रिप में ये हाथों में हाथ डाले सड़कों में घूमते स्पॉट किए जाते है।
6. एक दूसरे के साथ तस्वीरों के लिए पोज देना भी इन दोनों को बहुत पसंद हैं।
7. आनंद सोनम की खुशियां और उनके स्पेशल डेज़ को और ज्यादा स्पेशल बनाने में भी कोई कमी नहीं रखते, हाल ही में उन्होंने सोनम की बहन रिया कपूर के साथ मिलकर सोनम का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था।
8. ये दोनों माने या ना माने लेकिन कुछ तो है इन दोनों के बीच में जो इन्हें बनता है 'स्पेशल फ्रेंड'!
9. वैसे, इनकी सगाई और शादी की ख़बरें भी आए दिन आती रहती हैं। लेकिन, ये दोनों इन सभी की परवाह किये बिना रहते हैं Chill!
10. दोनों फ़ैशन और स्टाइल को बड़ा सीरियस लेते हैं। देखिये ये तस्वीर, है न परफेक्ट?
11. यह तस्वीर उन क्लिक्स में से एक हैं जिसे बॉलीवुड प्रेमी 'स्पॉटेड' के नाम से जानतें हैं। तस्वीर में आपको सोनम के साथ आनंद भी दिखाई दे रहे होंगे। कुछ चीजें छुपाए नहीं छुपती।
12. और तो और अब आनंद सोनम के फ़ैमिली फ़ंक्शन्स में भी शामिल होने लगे हैं, लगता है फैमिली ने भी उन्हें अपना लिया है। यह तस्वीर है सोनम के पिता नेल कपूर की जन्मदिन की-