सोनाक्षी सिन्हा ही नहीं आलिया भट्ट और अनन्या पांडे का भी उड़ रहा मजाक, जाने क्यों
यूजर्स सोनाक्षी के साथ-साथ आलिया भट्ट सोनम और अनन्या पांडे के मीम्स भी शेयर कर उनका मजाक उड़ा रहे हैं क्योंकि ये अभिनेत्रियां भी बेवकूफी भरे जवाबों के लिए मजाक उड़वा चुकी हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। रामायण में हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके लिए लाए थे? केबीसी में रामायण के इस आसान से सवाल का जवाब ने दे पाने के लिए अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इंटरनेट पर ट्रोल हो रही हैं। सोनाक्षी पर बने मीम्स सोशल मीडियार पर वायरल हैं। पर यूजर्स सोनाक्षी के साथ-साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट, सोनम और अनन्या पांडे के मीम्स भी शेयर कर उनका मजाक उड़ा रहे हैं क्योंकि ये अभिनेत्रियां भी अपने बेवकूफी भरे जवाबों के लिए अपना मजाक उड़वा चुकी हैं। आइये जानते हैं बॉलीवुड के एक्टर एक्ट्रेस ने कब दिए फनी जवाब।
आलिया ने कहा था, पृथ्वीराज चव्हाण भारत के राष्ट्रपति हैं
एक शो के दौरान आलिया भट्ट ने भारत के राष्ट्रपति का नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चव्हाण भारत के राष्ट्रपति हैं। इस जवाब के बाद आलिया का खूब मजाक उड़ा था।
Sonakshi Sinha took lifeline for this question.
FYI
Name of her house : Ramayan
Name of her brothers : Luv and Kush
Name of her father : Shatrughan
Name of his uncles : Ram, Lakshman, Bharat #YoSonakshiSoDumb pic.twitter.com/LWnKEPlfXE — Puneet Teotia (@puneet_teotia) September 21, 2019
Alia Bhatt to Sonam Kapoor and Ananya Pandey - pic.twitter.com/RcCOPTJKMe— Dang! (@dangwitty) September 20, 2019
मैं अभिषेक बच्चन से एक्टिंग टिप्स लेती हूं - सोनम
सोनम कपूर अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर आती रहती हैं। उन्होंने एक बार कहा था कि वह अभिषेक बच्चन से एक्टिंग टिप्स लेती हैं। वहीं एक बार सोनम ने कहा था कि अगर आप खूबसूरत नहीं होते हैं तो आपको अच्छा एक्टर समझा जाता है।
Dumbness Crown has been passed from Alia to Sonakshi🤣👑#AliaBhatt #sonakshisinha #YoSonakshiSoDumb #KBC2019 #Ramayan pic.twitter.com/A3R4zTgVq5 — PuneShor (@puneshoroficial) September 21, 2019
बिपाशा ने कहा था कि हिटलर ने ओलंपिक गेम शुरू कराया था
एक रिपोर्टर ने इवेंट के दौरान बिपाशा बसु के पूछा कि ओलंपिक किसने शुरू कराया था तो उनका जवाब था अडोल्फ हिटलर। वहीं एक बार जब करीना कपूर से पूछा गया कि वह कौन सा लैपटॉप इस्तेमाल करती हैं। उसके हार्डवेयर के बारे में बताए तो उन्होंने कहा कि मैं हार्डवेयर के बारे में नहीं जानती हूं। हां मेरे पास एक ग्रीन लैपटॉप है।
Meet new Tridevi of Bollywood #sonakshisinha 😂 pic.twitter.com/pgNUih49mJ— Abhishek Gupta (@abhigupta_ak) September 21, 2019
Alia bhatt after watching yesterday's episode of #KBC 😜#sonakshisinha pic.twitter.com/bdm79hB9hZ — NEIL 😎 (@Its_Neil_) September 21, 2019
Alia to #sonakshisinha
Welcome to dumb group pic.twitter.com/CwUp30ZipO— Nadeem_Khan (@imnadee) September 21, 2019
Experts discussion#sonakshisinha pic.twitter.com/m4NORRujUm — Rk (@rahulngupta48) September 21, 2019