विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए, सोनाक्षी सिन्‍हा की 'अकीरा' का सॉन्‍ग 'रज रज के...' हुआ रिलीज

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 04 Aug 2016 08:58 AM (IST)Updated: Thu, 04 Aug 2016 09:08 AM (IST)

सोनाक्षी सिन्‍हा की फिल्‍म 'अकीरा' का गाना 'रज रज के' जारी हो गया है। इसे सोनाक्षी ने खुद अपनी आवाज दी है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म 'अकीरा' का सॉन्ग 'रज रज के...' जारी हो गया है। यह पहला मौका है जब सोनाक्षी सिन्हा ने किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए गाना गाया है। इससे पहले सोनाक्षी ने सिंगल वीडियो सॉन्ग 'आज मूड इश्कोहॉलिक है..' को अपनी आवाज दी थी।

सॉन्ग 'रज रज के...' मुंबई के रिलीज किया गया। गाने में दर्द और गुस्सा से भरी नजर आ रही हैं सोनाक्षी। इस दौरान सोनाक्षी ने पहली बार लाइव परफॉर्म करते हुए गाना गाया। इसके बाद सोनाक्षी ने कार्यक्रम में मौजूद स्टूडेंट्स और मीडिया के सवालों का जवाब भी दिया। सोनाक्षी से जब 'अकीरा' शब्द का मतलब पूछा गया, तो उन्होंने बताया, 'इसका अर्थ होता है, शक्ति और क्षमता।'

यह दूसरा मौका था जब सोनाक्षी प्रोफेशनली गा रही थीं। लेकिन इसके बावजूद उन्हें गाना गाने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। सोनाक्षी ने बताया, 'रज रज के' को रिकॉर्ड करने में मुझे सिर्फ 30 मिनट का समय लगा।'

क्या 'एक्स लवर' सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर फिर आ रहे साथ?

फिल्म 'अकीरा' एक्शन से भरपूर है, जिसे एआर मुर्गादास ने डायरेक्ट किया है। सोनाक्षी सिन्हा इससे पहले मुर्गादास की फिल्म 'हॉलीडे' में भी काम कर चुकी हैं। 'अकीरा' की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्दगिर्द घूमती नजर आएगी, जो जोधपुर से मुंबई आती है। यहां कॉलेज में उसके साथ कुछ ऐसा होता है जिसकी वजह से वह कानूनी शिकंजे में फंस जाती है। अब सोनाक्षी कैसे इस षड़यंत्र से बाहर निकलती है, इसी के इर्दगिर्द कहानी घूमती नजर आएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।