विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की वायरल फोटो पर आया 'दबंग गर्ल' का रिएक्शन, कही ये बात

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Sat, 05 Mar 2022 08:56 AM (IST)Updated: Sat, 05 Mar 2022 11:54 AM (IST)

सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में नजर आने वाली हैं ...और पढ़ें

Photo Credit : Sonakshi Sinha Salman Khan Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Sonakshi Sinha Salman Khan Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर में एक सुपरस्टार सलमान खान के फैंस को इंतजार है तो बस इस बात का कि वो कब शादी करेंगे। कई बार उनकी शादी को लेकर फैंस और मीडिया में सवाल पूछे गए हैं लेकिन हर बार भाईजान इस सवाल को टालते नजर आए। लेकिन हाल ही में सलमान खान और ऐक्ट्रेस सोनाक्षी की एक तस्वीर वायरल हुई जिसके बाद दोनों के गुपचुप शादी करने की खबर ने सोशल मीडिया पर खूब जोर पकड़ा। इस तस्वीर में उनके चोरीछुपे शादी करने को लेकर दावा किया गया था। हलांकि सलमान और सोनाक्षी की तरह से इस बात को लेकर कोई जवाब नहीं आया। वहीं अब इस तस्वीर पर सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन आया है।

​पहली बात आपको बता दें कि वायरल रही सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की शादी की तस्वीर फोटोशॉप्ड थी। इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि ये पूरी तरह से नकली है। इस तस्वीर में दोनों शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। सलमान जहां सफेद शर्ट और बेज रंग की जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे हैं, वहीं सोनाक्षी ट्रेडिशनल लाल साड़ी में जूलरी और मांग में सिंदूर लगाए खूबसूरत लग रही हैं।

इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, 'क्या आप इतने बेवकूफ हैं कि आप असली और नकली तस्वीर के बीच अंतर नहीं कर सकते।' सोनक्षी के इस कमेंट्स के बाद लगातार फैंर के रिएक्शन आ रहे हैं। वहीं इस कमेंट करते हुए यूजर लगातार सोनाक्षी का साथ देते दिख रहे हैं।

इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'आप रिप्लाई क्यों कर रही हैं?' तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे खुशी है आपने इस पर बोला। इस तरह के गॉसिप पेज को बंद करना चाहिए।' वहीं एक तो यहां तक कहा, 'वे अटेंशन चाहते हैं और आप उन्हें दे रही हैं।'