विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी से पहले Sonakshi Sinha होने वाले सास-ससुर के साथ चिल करती आईं नजर, 'ननद' ने शेयर की प्यारी फोटो

Published: Sun, 16 Jun 2024 08:23 PM (IST)

Sonakshi Sinha इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। वह अभिनेता जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ शादी ...और पढ़ें

शादी से पहले ससुराल पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
शादी से पहले ससुराल पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. शादी करने जा रहीं सोनाक्षी सिन्हा
  2. जहीर इकबाल बनेंगे सोनाक्षी के पति
  3. सास-ससुर के साथ नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का पिछले कुछ समय से करियर का ग्राफ आगे बढ़ा है। हाल ही में, उन्हें संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार (Heeramandi: The Diamond Bazaar) में रेहाना और फरीदन के किरदार के लिए खूब प्रशंसा मिली थी। हीरामंडी की चर्चा के बीच सोनाक्षी की शादी की खबरों ने सभी का ध्यान खींच लिया।

पिछले हफ्ते से सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी की खबरों को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। सिन्हा परिवार ने शादी की खबरों को न खारिज किया और ना ही मुहर लगाई। मगर शादी का कार्ड वायरल होने के बाद सब साफ हो गया। यही नहीं, पूनम ढिल्लों और हनी सिंह ने भी कार्ड मिलने के बाद खुलकर दोनों को बधाई दी।

शादी से पहले ससुराल पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा

शादी की खबरों के बीच अब सोनाक्षी सिन्हा को अपने सास-ससुर के साथ स्पॉट किया गया। दरअसल, आज यानी 16 जून को फादर्स डे (Father's Day 2024) है। इस मौके पर जहीर इकबाल की बहन सनम रतानसी (Sanam Ratansi) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है।

ससुर के साथ चिल करती दिखीं होने वाली दुल्हन

पेशे से सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट सनम ने पहली फोटो अपने अब्बू के साथ शेयर की और उन्हें फादर्स डे विश किया। वहीं, दूसरी फोटो में उनका परिवार नजर आ रहा है। इस फोटो में उनके माता-पिता और भाई जहीर इकबाल के अलावा सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आ रही हैं। पिंक कलर के को-ऑर्ड सेट में सोनाक्षी अपने होने वाले ससुर के साथ मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवा रही हैं। ससुराल से दबंग एक्ट्रेस की ये फोटो जमकर वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें- 'वह नहीं चाहते कि मैं शादी करूं...', Sonakshi Sinha को दुल्हन बनता नहीं देखना चाहते थे पिता Shatrughan Sinha

Sonakshi Sinha Wedding

कब है सोनाक्षी सिन्हा की शादी?

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। आखिरकार अब दोनों अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर लेने जाने के लिए तैयार हैं। कपल 23 जून को दिन में शादी करेगा और शाम को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की जाएगी, जो शिल्पा शेट्टी के आलीशान रेस्तरां बास्टियन में होगा। 

यह भी पढ़ें- 'याद रखना वह बहुत...', वेडिंग कार्ड मिलने के बाद पूनम ढिल्लों ने Sonakshi Sinha के होने वाले पति को किया वॉर्न