सोनाक्षी सिन्हा को है इस हीरो से चिढ़ , साथ काम करने से साफ़ किया मना
फिल्म ' मुबारकां ' की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। ऐसा पहली बार होगा कि अनीस ऐसी फिल्म को निर्देशित करेंगे जिसकी कहानी उन्होंने नहीं लिखी।
मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत ही सलमान खान के साथ ' दबंग ' से की थी और लगता है कि उस दबंगई का असर सोनाक्षी पर इस कदर हो गया है कि उन्होंने अब अर्जुन कपूर जैसे यंग जनरेशन के स्टार के साथ काम करने से साफ़ मना कर दिया है।
ख़बर है कि अनीस बज़्मी की अनिल कपूर- अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म ' मुबारकां ' में लीड रोल के लिए सोनाक्षी सिन्हा को अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने अर्जुन कपूर का नाम सुनते ही साफ़ मना कर दिया। बता दें कि अर्जुन और सोनाक्षी ने एक साथ पहले फिल्म ' तेवर' में काम किया था जो बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। सूत्रों के मुताबिक सोनाक्षी को अर्जुन कपूर के साथ उस फिल्म के बाद से ही प्रॉब्लम है इसलिए उनके लिए ये डिसीजन लेने में एक मिनिट का भी वक्त नहीं लगा। अनीस ने सोनाक्षी सिन्हा को उनकी फिल्म के लिए अप्रोच करने की पुष्टि की और ये भी बताया कि अपने किसी कारण की वजह से सोनाक्षी ने फिल्म को ना की है। सोनाक्षी की ना के बाद इस फिल्म में इलियाना डीक्रूज और अतिया शेट्टी को फाइनल किया गया है। फिल्म में अर्जुन का डबल रोल है और वो अपने दोनों किरदारों के लिए इलियाना और अतिया के साथ जोड़ी बनाएंगी। ' मुबारकां ' एक फन फिल्म है जिसमें अनिल कपूर सिख के गेटअप में होंगे। इतना ही नहीं फिल्म में अनिल कपूर के साथ अमृता सिंह की जोड़ी होगी जिसने करीब 30 साल पहले चमेली की शादी में काम किया था।
दीपिका ने शाहिद कपूर को दिया ऐसा जवाब, बुरा ना मान जाएं रणवीर सिंह
फिल्म ' मुबारकां ' की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। ऐसा पहली बार होगा कि अनीस ऐसी फिल्म को निर्देशित करेंगे जिसकी कहानी उन्होंने नहीं लिखी। अनीस के मुताबिक वैसे उन्होंने करीब ढाई महीने तक स्क्रिप्ट पर काम किया है ताकि कहानी की पकड़ मज़बूत हो।