विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सास-बहू की खिटपिट पर बना वो गाना, जिसे कंपोजर ने बनाया रोमांटिक गीत; सोना मोहापात्रा की आवाज में है ट्रेंडिंग

Published: Wed, 07 Oct 2026 12:27 PM (GMT+05:30)

13 साल पहले सोना मोहापात्रा ने सास-बहू की खिटपिट पर बना एक ऐसा गीत गाया, जो आज भी ट्रेंड करता ...और पढ़ें

13 साल पहले आया था सास-बहू के तानों पर बना गाना/फोटो-इंस्टाग्राम

13 साल पहले आया था सास-बहू के तानों पर बना गाना/फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. सास-बहू के तानों पर बना था ये क्लासिक गाना

  2. कंपोजर ने बॉलीवुड के लिए बना दिया इसे रोमांटिक

  3. सोना मोहापात्रा की आवाज में हुआ सुपरहिट

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सास-बहू का रिश्ता बेहद ही प्यारा होता है। उसमें अगर प्यार है, तो नोंक-झोक और ताना बाना भी है। दोनों के खट्टे-मीठे रिश्ते को बड़ी ही खूबसूरती से फिल्मी पर्दे पर उतारा गया है।

सिर्फ फिल्मों में कहानी ही नहीं, बल्कि गानों के माध्यम से भी सास-बहू के रिश्तों के अलग-अग रूप दिखाए गए हैं। 13 साल पहले सासु मां के बेटे की हरकतों पर एक ऐसा गाना सोना मोहापात्रा (Sona Mohapatra Song) ने गाया था, जो आज भी अक्सर आप रील्स में सुनते होंगे।

13 सालों से बयां कर रहा है सास-बहू के रिश्तों की कहानी

सास-बहू की खिटपिट पर बने जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं वह साल 2013 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म फुकरे का है। गाने का टाइटल है 'अंबरसरिया मुंडया रे कचिया कलिया न तोड़, तेरी मां ने बोले हैं मुझे तीखे से बोल।' 13 साल पहले आए इस गाने को बहुत लोगों ने गुनगुनाया होगा, लेकिन इन लाइनों के मतलब शायद बहुत ही कम लोगों को पता है।

अम्बरसरिया (Ambarsariya)मुंडया रे कचिया कलिया न तोड़ गाने में एक लड़की अमृतसर की गलियों में घूमने वाले प्रेमी से कह रही है कि वह उसे इस तरह से परेशान न करें। लड़की आगे के बोल में लड़के से शिकायत करते हुए ये कहती है कि तुम्हारी इस हरकत की वजह से तुम्हारी मां मुझे तीखे ताने मार रही है। गाने में सास-बहू के बीच मारे जाने वाले तानों को सोना मोहापात्रा ने बड़ी ही खूबसूरती से लिरिक्स में बयां किया है।

Screenshot 2026-10-07 121740

पारंपरिक गीत बना बॉलीवुड का रोमांटिक सॉन्ग

अम्बरसरिया एक पारंपरिक पंजाबी गीत है, जहां पुराने समय में 'टप्पा' गाकर सास-बहू कम शब्दों में अपनी बात कह जाती थीं। उस दौर में तंज के लिए इस्तेमाल होने वाले गाने को म्यूजिक कंपोजर राम संपत ने रोमांटिक और चुलबुले अंदाज में फिल्म फुकरे में गाया है। टी-सीरीज के बैनर तले बने सुपरहिट गाने के लिरिक्स मुन्ना धामिया ने लिखे हैं।

फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म फुकरे का ये गाना 'हनी'का किरदार निभाने वाले पुलकित सम्राट और प्रिया आनंद पर फिल्माया गया है। फिल्म फुकरे में पुलकित सम्राट और प्रिया आनंद के अलावा मनजोत सिंह, अली फजल, वरुण शर्मा, विशाखा सिंह, पंकज त्रिपाठी, ऋचा चढ्ढा भी मुख्य भूमिका में थे।

यह भी पढ़ें- सपने पूरे ना होने का दर्द बयां करता है ये Cult गीत, एक-एक लाइन दिखाती है जिंदगी की सच्चाई

यह भी पढ़ें- मजरूह सुलतानपुरी अपने घर में ही हो गए 'पराए', जयंती पर सुल्तानपुर प्रशासन और साहित्यकारों को नहीं आई याद