अगले महीने एक दूजे के होंगे सोहा-कुणाल!
पिछले साल करीना और सैफ की शादी की खबरें खूब सुर्खियों में बनी हुई थी। हो सकता है यह साल सोहा और कुणाल का हो। हाल ही में सोहा ने कहा कि हम लोग जितना जल्दी हो सकता है उतना जल्दी एकसाथ मूव होंगे। बस कुणाल का इंतजार है वो इस महीने के आखिर तक थाइलैंड से लौटेंगे। अब सोहा की बातों से
मुंबई। पिछले साल करीना और सैफ की शादी की खबरें खूब सुर्खियों में बनी हुई थी। हो सकता है यह साल सोहा और कुणाल का हो।
मीडिया के साथ बातचीत में सोहा के रुख से लग रहा है कि वह और कुणाल जल्द ही एक हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि बस कुणाल का इंतजार है वो इस महीने के आखिर तक थाइलैंड से लौटेंगे। सोहा का इंतजार जल्द पूरा होगा।
उनकी बातों से तो ऐसा ही लग रहा है कि सोहा शादी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं बस सिर्फ अपने होने वाले पिया का इंतजार है। लगता है जैसे ही पिया घर लौटेंगे वैसे ही शादी की शहनाई बज जाएगी।
इसके अलावा सोहा ने बताया कि हम लोगों ने मुंबई स्थित खार में एक फ्लैट खरीद लिया है। अब तो यही लगता है कि इन प्यार के पंक्षियों ने अपना घोंसला बना ही लिया है। अब बस इसी का इंतजार है कि ये प्यार के पंक्षी कब उड़ कर अपने घोंसले में अपना घर बसाते हैं। सोहा-कुणाल हमें तुम्हारी शादी होने का इंतजार रहेगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर