विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Singham Again में एक नहीं दो-दो विलेन, कश्मीर में गुंडों की हड्डी तोड़ते दिखे अजय देवगन, सेट से लीक हुआ ये वीडियो

Published: Sun, 19 May 2024 01:17 PM (IST)

अजय देवगन के करियर की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन की रिलीज का फैंस को बेसब्री से ...और पढ़ें

'सिंघम अगेन' के सेट से एक्टर अजय देवगन
'सिंघम अगेन' के सेट से एक्टर अजय देवगन

HighLights

  1. 'सिंघम अगेन' के सेट से लीक हुई फोटो और वीडियो
  2. लीक फोटो के साथ ही एक सस्पेंस का भी खुलासा
  3. रोहित शेट्टी की फिल्म से नए विलेन की फोटो आई सामने

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' कई दिनों से चर्चा में बनी है। अनाउंसमेंट के टाइम से ही फैंस फिल्म की रिलीज के साथ ही एक-एक कड़ी के भी इंतजार में हैं। यह इस साल की बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है, जिसमें अजय देवगन के अलावा कई बड़े स्टार्स का दमखम देखने को मिलेगा। मेकर्स ने करीना कपूर, दीपिका पादुकोण समेत कुछ स्टार्स के लुक जारी कर दिए हैं।

'सिंघम अगेन' में सस्पेंस का खुलासा

'सिंघम' फ्रेंचाइजी के पिछले दोनों पार्ट सुपरहिट साबित हुए हैं। ऐसे में तीसरे पार्ट से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। अर्जुन कपूर रोहित शेट्टी की इस फिल्म में विलेन के रोल में होंगे। अब सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक वीडियो और तस्वीर लीक हुई हैं। इसी के साथ एक बड़े सस्पेंस का खुलासा हुआ है।

लीक हुई 'सिंघम अगेन' के सेट से तस्वीरें

'सिंघम अगेन' की शूटिंग जम्मू कश्मीर में हो रही है। रोहित शेट्टी की इस एक्शन फिल्म को श्रीनगर के अंदरूनी इलाकों में शूट किया जा रहा है। इसका सबूत सोशल मीडिया पर लीक हुई तस्वीरें और वीडियो हैं।

विलेन की तस्वीर आई सामने

वायरल हुए वीडियो और तस्वीरों से रोहित शेट्टी की फिल्म का एक बड़ा सस्पेंस का खुलासा भी हुआ है। तमाम मारधाड़ वाले सीन में से एक सीन में अजय देवगन के साथ जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) नजर आ रहे हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शेट्टी की फिल्म में एक नहीं दो-दो विलेन हो सकते हैं। जैकी श्रॉफ 'सिंघम अगेन' में विलेन बने नजर आ सकते हैं। जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, उसे देख लग भी रहा है कि जैकी फिल्म के दूसरे विलेन होंगे।

जैकी श्रॉफ के साथ मारपीट करते दिखे अजय देवगन

'सिंघम अगेन' के एक अन्य वीडियो से अजय देवगन को जैकी श्रॉफ के साथ मारपीट करते देखा जा सकता है।

'सिंघम अगेन' की स्टार कास्ट

फिल्म की स्टार कास्ट में करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ मेन रोल में होंगे।

यह भी पढ़ें: लुक्स के लिए ट्रोल करने वालों की Aishwarya Rai ने बोलती की बंद, मजाक उड़ाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब