विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Singham Again: रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में हुई इस ग्लैमरस एक्ट्रेस की एंट्री, करीना-दीपिका से नहीं कम

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Tue, 19 Sep 2023 12:50 PM (IST)

Rohit Shetty Film Singham Again एक्शन के लिए फेमस रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन चर्चा में बनी हुई है। हाल ...और पढ़ें

Rohit Shetty Film Singham Again, Instagram Image
Rohit Shetty Film Singham Again, Instagram Image

नई दिल्ली, जेएनएन। Rohit Shetty Film Singham Again: रोहित शेट्टी अपनी फिल्म सिंघम अगेन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म के सेट से हाल ही में डायरेक्टर ने मुहूर्त पूजा की फोटो शेयर की थी। उनके साथ अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आए थे। वहीं, अब उनके इस कॉप यूनिवर्स में एक नई की एंट्री की खबर आई है।

रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में उनके तीनों सुपर कॉप सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी नजए आएंगे। इसके अलावा फिल्म में करीना कपूर भी सिंघम रिटर्न्स में निभाए अपने रोल को आगे बढ़ाते हुए नजर आएंगी। उनके अलावा दीपिका पादुकोण की भी बतौर लेडी सिंघम फिल्म में शामिल होने की खबरें हैं।

यह भी पढ़ें- Singham Again: रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में कंफर्म हुआ विलेन, ये हैंडसम एक्टर छुड़ाएगा सुपरकॉप के छक्के!

किस एक्ट्रेस की हुई एंट्री ?

वहीं, अब रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में ग्लैमरस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी भी शामिल हो गई हैं। श्वेता तिवारी ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोहित शेट्टी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद से सिंघम अगेन में उनकी एंट्री की खबर ने जोर पकड़ लिया था। वहीं, श्वेता तिवरी ने खुद ही इस खबर का सच बता दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari)

श्वेता ने दी जानकारी

श्वेता तिवारी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक्टर विकास कलंतरी का एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस रोहित शेट्टी के साथ पोज करते हुए दिख रही है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है- "हमारी रॉक स्टार श्वेता तिवारी का कॉप यूनिवर्स में स्वागत है। सिंघम अगेन।" एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के साथ सिंघम अगेन में अपनी एंट्री पर मुहर लगा दी है।

आईपीएस में आएंगी नजर

श्वेता तिवारी पहले भी रोहित शेट्टी के साथ काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं। जहां उन्होंने अपने जज्बे से होस्ट को इम्प्रेस किया था। इसके अलावा श्वेता, रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स का भी हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 13 Elimination: इस बार हुआ ऐसा एविक्शन कि भड़के लोग, रोहित शेट्टी के शो पर लगाए गंभीर आरोप

कब रिलीज होगी सीरीज ?

रोहित शेट्टी ने बीते साल अपनी वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स का एलान किया था। सीरीज में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं। उनके अलावा आईपीएस में शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबरॉय भी अहम किरदारों में शामिल हैं। सीरीज की साल 2024 में रिलीज होने की उनम्मीद है।