विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Singham Again के विलेन Arjun Kapoor ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, क्या Malaika Arora की तरफ है इशारा?

Published: Fri, 04 Oct 2024 06:30 PM (GMT+05:30)

बॉलीवुड के इश्कजादे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी इन दिनों लगातार सुर्खियों ...और पढ़ें

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बीच किया क्रिप्टिक पोस्ट/ फोटो- Instagram
अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बीच किया क्रिप्टिक पोस्ट/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. अर्जुन कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
  2. मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप की सामने आ रही हैं खबरें
  3. जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में दिखेंगे

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अर्जुन कपूर बीते साल फिल्म 'द लेडी किलर' में नजर आए थे और अब वह जल्द ही रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे, जिसका ट्रेलर 7 अक्टूबर को ऑडियंस के सामने होगा।

अजय देवगन और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर इस फिल्म में अर्जुन कपूर खूंखार विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे।

हालांकि, अर्जुन कपूर पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप की खबरों के बीच क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

क्या अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के लिए शेयर किया पोस्ट?

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरों को तब हवा मिली, जब 'छैया-छैया' गर्ल अभिनेता की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हुईं, ओर तो ओर एक्ट्रेस ने हर बार की तरह इस बार अभिनेता के बर्थडे पर कोई पोस्ट भी शेयर नहीं किया। दोनों की बढ़ती दूरियों को देख कई यूजर्स को लगा कि उनके बीच सब कुछ ऑल इज वेल नहीं है।

यह भी पढ़ें: Malaika Arora Father Death: पापा के कितने क्लोज थीं मलाइका अरोड़ा, 6 महीने पहले शेयर की थी फैमिली फोटो

अब हाल ही में 'एक विलेन रिटर्न्स' एक्टर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक कोट शेयत किया, जिसमें लिखा था, "जो आपके पास है, उसके लिए हमेशा शुक्रगुजार रहो, ये आपकी प्रार्थनाओं का एक बार में जवाब है"। उनकी इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर कई यूजर्स एक बार फिर से मलाइका अरोड़ा से जोड़ रहे हैं।

मुश्किल घड़ी में मलाइका का सहारा बने थे अर्जुन कपूर

आपको बता दें कि बीते महीने मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का निधन हो गया था। कथित तौर पर उनके पिता ने आत्महत्या की थी। इस खबर के सामने आते ही जहां एक्ट्रेस के एक्स हसबैंड अरबाज खान सबसे पहले उनकी मां के घर पहुंचे, तो वहीं अर्जुन कपूर भी ब्रेकअप की खबरों के बीच एक्ट्रेस के साथ मजबूती से खड़े रहे।

arjun kapoor cryptic post

पिता की अंतिम क्रिया में भी अर्जुन कपूर ने एक्ट्रेस को काफी संभाला। अर्जुन कपूर और मलाइका की राहें अलग हुई हैं या नहीं, इस पर कपल ने अब तक चुप्पी साधी हुई है।

यह भी पढ़ें: थिएटर में नहीं मिले दर्शक, OTT से कटा पत्ता, ऑनलाइन कहां रिलीज हुई Arjun Kapoor की 'द लेडी किलर'?