विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan के फैंस से ट्विटर पर भिड़े सिंगर-म्यूज़िशियन अमाल मलिक, जानिए क्यों हुआ ऐसा

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Mon, 24 Aug 2020 08:27 PM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2020 08:41 PM (IST)

Amaal Malik Fights Salman Khan Fans अमाल इस ट्विटर पर सलमान ख़ान के फैंस की क्लास लगा दी। जानिए पूरा मामला...

Salman Khan के फैंस से ट्विटर पर भिड़े सिंगर-म्यूज़िशियन अमाल मलिक, जानिए क्यों हुआ ऐसा
Salman Khan के फैंस से ट्विटर पर भिड़े सिंगर-म्यूज़िशियन अमाल मलिक, जानिए क्यों हुआ ऐसा

नई दिल्ली, जेएनएन। ट्विटर एक ऐसी दुनिया है, जहां कौन किस बात पर ट्रोल हो जाए या ट्रेंड हो जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता। बॉलीवुड सिंगर और म्यूज़िशियन अमाल मलिक के साथ सोमवार को कुछ ऐसा ही हुआ। अमाल का नाम अचानक ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा। खोजबीन की तो पता चला कि वो सलमान ख़ान के फैंस की मेहरबानी की वजह से ट्रेंड में हैं, जो उनकी ट्रोलिंग कर रहे हैं। इस ट्रोलिंग की वजह तो और भी हैरान करने वाली है।

दरअसल, अमाल ने किसी इंटरव्यू में कहा था कि शाह रुख़ ख़ान उनके पसंदीदा एक्टर हैं। बस फिर क्या था, सलमान की फैन आर्मी अमाल के पीछे पड़ गयी और उनकी ट्रोलिंग होने लगी। मगर, अमाल ने इससे परेशान होने की बजाय, सिचुएशन को अपने हक़ में कर लिया। 

अमाल ने ट्वीट किया- आज दुनिया को दिख गया कि इन अनपढ़ भाईटार्ड्स की क्या औकात है। यह सब शाह रुख़ ख़ा को पसंदी एक्टर बताने से शुरू हुआ और यह बेवकूफ़ पागल हो गये। मैं सलमान ख़ान की इज़्ज़ करता हूं। उन्होंने मुझे लॉन्च किया था। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनके फैंस की बदतमीज़ी की बर्दाश्त करूंगा। 

अक अन्य ट्वीट में अमाल ने लिखा- यह देखकर अच्छा लगा कि भाईटार्ड्स मेरे ट्वीट को रिपोर्ट कर रहे हैं और अपने डिलीट कर रहे हैं। उम्मीद है, लोग इससे कुछ समझ पाएंगे कि आप लोगों को उनकी पसंद बदलने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। आपकी अपनी है, मेरी अपनी है। कितने बार लिखना पड़ेगा। पता नहीं। लगता है, यह लोग थकते नहीं इंसल्ट होके भी। 

बता दें कि अमाल मलिक अन्नू मलिक के भतीजे और डब्बू मलिक के बेटे हैं। अमाल ने अपना म्यूज़िकल करियर सलमान ख़ान की फ़िल्म जय हो से शुरू किया था, जिसमें उनका एक गाना था। हाल ही में अमाल का ज़रा ठहरो सिंगल रिलीज़ हुआ है।