Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SIIMA Awards 2025: नॉमिनेशन में अल्लू अर्जुन की Pushpa 2 की धूम, साउथ की ये फिल्में भी शामिल

    Updated: Wed, 23 Jul 2025 07:11 PM (IST)

    SIIMA Awards 2025 Nomination List साउथ सिनेमा के सबसे बड़े फिल्मी अवॉर्ड सीमा 2025 का आयोजन जल्द ही होने वाला है। इससे पहले दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के 13वें संस्करण के लिए साउथ सिनेमा की कई मूवीज नॉमिनेट किया गया है जिसमें पुष्पा 2 (Pushpa 2) का भी नाम शामिल है।

    Hero Image
    सीमा अवॉर्ड्स 2025 नॉमिनेशन लिस्ट (फोटो क्रेडिट- जागरण)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। SIIMA Awards 2025 Nomination Movies List: दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे इसको लेकर चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। 13वें सीमा अवॉर्ड का आयोजन जल्द ही होना वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहले साउथ सिनेमा के इस बड़े फिल्मी अवॉर्ड में नॉमिनेट होने वाली मूवीज की लिस्ट सामने आ गई है। आइए इस लेख में जानते हैं कि सीमा अवॉर्ड्स 2025 में कौन-कौन सी फिल्मों को चयनित किया गया है। 

    सीमा अवॉर्ड्स 2205 के लिए नॉमिनेट हुई ये फिल्में

    हर साल सीमा अवॉर्ड्स का आयोजन किया जाता है। इस बार भी ऐसा होना है, जिसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सीमा पुरस्कार 2025 में नॉमिनेट होने वाली फिल्मों की लिस्ट को साझा किया है, जिनमें तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ सिनेमा की मूवीज के नाम शामिल हैं। 

    यह भी पढ़ें- SIIMA Awards 2023: बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने पर इमोशनल हुए जूनियर एनटीआर, फैंस के लिए कही दिल छूने वाली बात

    तेलुगु सिनेमा सीमा अवॉर्ड्स 2025 नॉमिनेशन

    • पुष्पा 2 (Pushpa 2)- 11 नॉमिनेशन

    • कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD)- 10 नॉमिनेशन

    • हनु-मैन (Han-Man)- 10 नॉमिनेशन

    तमिल सिनेमा नॉमिनेशन

    • अमरन (Amaran)- 13 नॉमिनेशन

    • लुबेर पांडू (Luber Pandhu)- 8 नॉमिनेशन

    • वाजहाई (Vaazhai)- 7 नॉमिनेशन

    मलयालम सिनेमा नॉमिनेशन

    • द गॉट लाइफ (The Goat Life)- 10 नॉमिनेशन

    • आर्म (Arm)- 9 नॉमिनेशन

    • देवाशम (Davesham)- 8 नॉमिनेशन

    कन्नड़ सिनेमा नॉमिनेशन

    • भीम (Bheema)- 9 नॉमिनेशन

    • कृष्णम प्रणय सखी (Krishnam Pranaya Sakhi)- 9 नॉमिनेशन

    • इब्बानी तब्बीदा इलियाली (Ibbani Tabbida Ileyali)- 7 नॉमिनेशन

    कब होगा सीमा अवॉर्ड्स का आयोजन

    साउथ इंडियन इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन 5 से 6 सितंबर के बीच होना है। इस बार ये प्रसिद्ध पुरस्कार समारोह का आयोजन दुबई में होगा। अमरन मूवी को सबसे ज्यादा 13 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 है। ऐसे में देखना ये दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन सी मूवी सबसे ज्यादा पुरस्कार अपने नाम करती है। बता दें कि सीमा अवॉर्ड्स 2025 के लिए बीते साल की साउथ मूवीज को चयनित किया गया है। 

    यह भी पढ़ें- Filmfare Awards South 2022 में छाई 'पुष्पा: द राइज', अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर तो श्रीवल्ली बनीं बेस्ट एक्ट्रेस