विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर और आलिया के बीच तो अब आसमान में भी नहीं आते सिद्धार्थ मल्होत्रा

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 12 Jan 2019 04:33 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 11:23 AM (IST)

सिद्धार्थ और आलिया ने कभी अपने रिश्तों को लेकर खुल कर बातचीत नहीं की और न ही इस पर मुहर ...और पढ़ें

रणबीर और आलिया के बीच तो अब आसमान में भी नहीं आते सिद्धार्थ मल्होत्रा
रणबीर और आलिया के बीच तो अब आसमान में भी नहीं आते सिद्धार्थ मल्होत्रा

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। कुछ दिनों पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड के कुछ युवा कलाकारों को दिल्ली आमंत्रित किया था, जिसमें आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणबीर कपूर, आयुष्मान खुराना, रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी, करण जौहर, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर जैसे कई कलाकार शामिल हुए. खास बात यह थी कि इस मुलाकात के बाद सभी कलाकार एक ही फ्लाइट से वापस मुंबई लौटे.

इस दौरान एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर कपूर, विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, रणवीर सिंह व भूमि पेडनेकर लगभग सभी एक साथ फ्लाइट के एक हिस्से में बैठे हैं, जहां रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट भी हैं. सभी आपस में खूब मस्ती कर रहे हैं. एक दूसरे के साथ हंसी-मजाक कर रहे हैं और विक्की कौशल की फिल्म उरी का प्रोमोशन भी कर रहे हैं. वहीं सिद्धार्थ यहां भी अलग-थलग ही नजर आये.

सिद्धार्थ मल्होत्रा और राजकुमार राव फ्लाइट के दूसरे हिस्से में बैठे दिखाई दिए. मुमकिन है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ असहज महसूस कर रहे हों. सोशल मीडिया पर रणबीर, आलिया, सिद्धार्थ और रणवीर सिंह को लेकर काफी मीम बन भी रहे हैं. वजह यह है कि आलिया भट्ट के जहां सिद्धार्थ के साथ संबंध रहे. वही रणबीर कपूर की पूर्व प्रेमिका दीपिका पादुकोण से रणवीर सिंह ने शादी की है. सो, सोशल मीडिया पर उनके फैन्स जम कर इन सभी को लेकर मीम बना रहे हैं .

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Flight of fancy! 😍

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

बता दें कि आलिया, सिद्धार्थ और रणबीर इस दिल्ली यात्रा में हालांकि एक दूसरे के साथ हाय हैल्लो करते नजर आये. लेकिन इससे अधिक दोनों में कोई बातचीत होती नजर नहीं आयी. आलिया अधिकतर स्थानों में रणबीर कपूर के साथ ही नजर आयीं. बता दें कि सिद्धार्थ और आलिया ने कभी अपने रिश्तों को लेकर खुल कर बातचीत नहीं की और न ही इस पर मुहर लगायी. जबकि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेकर महेश भट्ट ने कह दिया है कि दोनों रिश्ते में हैं.

यह भी पढ़ें: Box Office: अनुपम की.... Prime Minister ने की सॉलिड शुरुआत, पहले दिन इतनी कमाई