विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: अनुपम की.... Prime Minister ने की सॉलिड शुरुआत, पहले दिन इतनी कमाई

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 12 Jan 2019 01:07 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 11:24 AM (IST)

देश में 1300 और ओवरसीज़ में 140 स्क्रीन्स में रिलीज़ की गई इस फिल्म को पहले दिन तीन करोड़ के आसपास की कमाई होने का अनुमान था l

Box Office: अनुपम की.... Prime Minister ने की सॉलिड शुरुआत, पहले दिन इतनी कमाई
Box Office: अनुपम की.... Prime Minister ने की सॉलिड शुरुआत, पहले दिन इतनी कमाई

मुंबई। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान हुई घटनाओं को लेकर बनी अनुपम खेर और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ने पहले दिन उम्मीद के अधिक की  शुरुआत करते हुए 4 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है।

विजय रत्नाकर गुट्टे के निर्देशन में बनी फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 4 करोड़ 50  लाख रूपये का कलेक्शन किया है। देश में 1300 और ओवरसीज़ में 140 स्क्रीन्स में रिलीज़ की गई इस फिल्म को पहले दिन तीन करोड़ के आसपास की कमाई होने का अनुमान था l

अनुपम की ये फिल्म अपने विषय के कारण विवादों में आ गई और देश के कई शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया जिसकी वजह से कई जगह शो रोकने पड़े हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू ने द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर नाम से एक किताब लिखी थी,जिस पर ये फिल्म बनी है। इसमें मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान हुए राजनैतिक बदलाव और उस समय की राजनीतिक स्थिति को दिखाया गया है ।

फिल्म सभी किरदारों के नाम असली नामों पर ही रखे गए हैं। अनुपम खेर मनमोहन सिंह और अक्षय खन्ना संजय बारू के रोल में हैं। सुजैन बर्नाट सोनिया गांधी, अहाना कुमरा प्रियंका गांधी, अर्जुन माथुर राहुल गांधी और दिव्या सेठ शाह ने मनमोहन सिंह की पत्नी का रोल निभाया है।

फिल्म के कई डायलॉग्स को लेकर विवाद रहा है जबकि अनुपम खेर का दावा है कि इस फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है जिससे किसी के छवि खराब हो। अनुपम खेर का मानना है कि पूर्व प्रधानमंत्री तकनीकी रूप से पॉलिटिशियन नहीं थे।  ब्यूरोक्रेट थे । यही वजह है कि वह एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर बने। अनुपम  ने कहा कि उन्होंने उनका एक वीडियो देखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि लोग मुझे एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर बोलते हैं, लेकिन मैं एक्सीडेंटल फाइनेंस मिनिस्टर भी हूं। नरसिम्हा राव ने उन्हें कहा था कि फ़ाइल लेकर आ जाओ, कल से तुम वित्त मंत्री हो। कभी स्पीच की कोई ट्रेनिंग नहीं हुई थी। 

अनुपम का कहना है कि मेरे बारे में लोगों को पता है कि मैं भाजपा सपोर्टर हूं, क्योंकि मैं नरेंद्र मोदी की तारीफ करता हूं। मेरी बीवी भी सांसद हैं लेकिन प्रोफेशन के बीच में हम निजी विचारों को नहीं लाते हैं और जहां तक बात है अभिनय की तो मैं प्रोफेशनल एक्टर हूं। ऐसे तुक्के में एक्टर नहीं बना हूं।

यह भी पढ़ें: Box Office पर कमाई की सर्जिकल स्ट्राइक, उरी की शानदार शुरुआत, पहले दिन इतने करोड़