सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट की 'आशिकी' पर लगा ब्रेक!
फिलहाल भट्ट कैंप की राज फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म 'राज रीबूट' रिलीज होने वाली है, जिसमें इमरान हाशमी, कृति खरबंदा और गौरव अरोरा लीड रोल्स में हैं।
मुंबई। काफी अर्से से खबरें आ रही थीं, कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट 'आशिकी 3' का हिस्सा होंगे, लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर और आलिया के डैड महेश भट्ट ने इस जोड़ी की कास्टिंग पर सवालिया निशान लगा दिया है।
महेश भट्ट का कहना है, कि अभी तक इन दोनों को लेकर कोई पेपर वर्क नहीं हुआ है। इसलिए ये कहना सही नहीं होगा, कि 'आशिकी 3' में ये दोनों हैं। हालांकि फिल्म के को-प्रोड्यूसर और आलिया के अंकल मुकेश भट्ट सिद्धार्थ और आलिया के होने की पुष्टि कर चुके हैं। 'आशिकी' 1990 में रिलीज हुई थी, जो म्यूजिकल हिट थी। वहीं 'आशिकी 2' 2013 में आई। ये फिल्म बेहद कामयाब रही। इसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था।
इसे भी पड़ें: क्यों बोले सुशांत सिंह राजपूत, अपने अतीत पर शर्मिंदा नहीं!
महेश भट्ट की बातों से लगता है कि 'आशिकी 3' को लेकर अभी तक कोई प्लानिंग भी नहीं हुई है। हालांकि 'मर्डर 4' को लेकर भट्ट साब कह रहे हैं कि ये जल्द आएगी। उन्होंने कहा- "ये हमारे लिए फायदेमंद फ्रेंचाइजी है। आपको इसका इंतजार करना चाहिए।''
इसे भी पढ़ें: शाह रूख खान की वजह से लटकी फराह खान की फिल्म गर्ल पॉवर
फिलहाल भट्ट कैंप की राज फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म 'राज रीबूट' रिलीज होने वाली है, जिसमें इमरान हाशमी, कृति खरबंदा और गौरव अरोरा लीड रोल्स में हैं।