विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sidharth Malhotra Birthday: जन्मदिन पर फैंस के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा ने काटा केक, देखें वीडियो

Published: Tue, 16 Jan 2024 07:26 PM (IST)

Sidharth Malhotra Celebrates Birthday With Fans सिद्धार्थ मल्होत्रा ( Sidharth Malhotra) आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं । एक्टर ...और पढ़ें

सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्मदिन (Photo Credit Instagram)
सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्मदिन (Photo Credit Instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Sidharth Malhotra Celebrates Birthday With Fans:  बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं।

देर रात एक्टर ने अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ घर पर बर्थडे सेलिब्रेट किया था। वहीं अब शाम होते-होते एक्टर ने फैंस के साथ अपने बर्थडे मनाया, जिसकी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

यह भी पढ़ें- 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' नहीं, Priyanka Chopra की इस फिल्म से होना था Sidharth Malhotra का डेब्यू, जानें फिर क्यों नहीं हुआ

फैंस के साथ काटा केक

सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर एक्टर हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी लाखों-करोड़ों में हैं। जन्मदिन के मौके पर एक्टर को ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। तो वहीं कुछ उनके सच्चे फैंस आज के दिन उनसे मिलने जा पहुंचे। ऐसे में एक्टर ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और वह उनसे स्पेशल मिलने पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस मौके पर फैंस द्वारा लाया केट भी काटा, खाया और सभी को अपने हाथों से भी खिलाया। इसके अलावा पैपराजी संग भी उन्होंने केट काटा। इस मौके पर एक्टर पीच कलर की हुड्डी के साथ ब्लू जींस कैरी किए हुए नजर आ रहे हैं।

वाइफ कियारा  ने यूं किया विश

सिद्धार्थ मल्होत्रा का ये जन्मदिन उनके लिए बेहद खास है। दरअसल, एक्टर शादी के बाद वाइफ कियारा के साथ मनाया। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की बधाई देते हुए एक वीडियो और कुछ फोटो शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था,  'जन्मदिन मुबारक को माय लव'।

एक्टर की आने वाली फिल्म

यह भी पढ़ें- Indian Police Force: 'मैं इसके खिलाफ नहीं हूं', निगेटिव रोल को लेकर Sidharth Malhotra ने जानिए क्या कहा?

सिद्धार्थ मल्होत्रा की हाल ही में वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आए। इसमें एक्टर का  हाई एक्शन, थ्रिलर और ड्रामा देखने को मिल रहा है। अब जल्द 'योद्धा' फिल्म में नजर आएंगे। इसे करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं जबकि पुष्कर ओझा और सागर आंबरे इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। यह 15 मार्च 2024 को रिलीज होगी।