विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' नहीं, Priyanka Chopra की इस फिल्म से होना था Sidharth Malhotra का डेब्यू, जानें फिर क्यों नहीं हुआ

Published: Mon, 15 Jan 2024 01:28 PM (IST)

Sidharth Malhotra Happy Birthday सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) 16 जनवरी को अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस बार ...और पढ़ें

सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्मदिन ( Photo Instagram)
सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्मदिन ( Photo Instagram)

HighLights

  1. 16 जनवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा मना रहे हैं अपना 39वां जन्मदिन
  2. शादी के बाद पहली बार वाइफ कियारा संग करेंगे सेलिब्रेट
  3. जन्मदिन पर जानें सिद्धार्थ मल्होत्रा के अनसुने किस्से

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sidharth Malhotra Happy Birthday: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) 16 जनवरी को अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस बार एक्टर अपना जन्मदिन वाइफ कियारा आडवाणी  (Kiara Advani) के साथ मनाने वाले हैं।

शादी के बाद पहली बार सिद्धार्थ पत्नी के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे जो काफी स्पेशन भी होगा। हालांकि, अभी तक बर्थडे प्लेन को लेकर कई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अब आपको एक्टर के लाइफ के कुछ उन सुने किस्से बता रहें हैं।

यह भी पढ़ें- Indian Police Force: 'मैं इसके खिलाफ नहीं हूं', निगेटिव रोल को लेकर Sidharth Malhotra ने जानिए क्या कहा?

दिल्ली से की अपनी पढ़ाई

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) का जन्म 16 जनवरी 1985 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपना स्कूल और बीकॉम की पढ़ाई भी दिल्ली से ही की।  कम ही लोग जानते हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा मर्चेंट नेवी में थे। शायद इसी वजह से एक्टर को बचपन में काफी यात्राएं करनी पड़ी। इससे उन्हें घूमने का भी बहुत शौक हो गया। शुरुआत में दिल्ली से मुंबई शिफ्ट होना उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण था।

असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में किया था काम

हम ज्यादातर यही जानते हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करण जौहर की फिल्म जो साल 2012 की हिट हुई थी, जिसका नाम था फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपनी शुरुआत की थी। हालांकि, सच यह है कि उन्होंने पहले मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने काफी समय तक बतौर मॉडल काम किया। 

कहा जाता है कि एक्टर मॉडलिंग से अपने निजी खर्चों को पूरा किया करते थे। इसके अलावा एक्टर ने कई एड्स में भी काम किया। एड में आने के बाद वह करण जौहर की माई नेम इज खान के सहायक निर्देशक के रूप में काम करने लगे। यहीं से उन्हें बड़ा ब्रेक मिला और अभिनेता के रूप में लॉन्च हुए। इसके अलावा सिद्धार्थ ​​ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2006 में टीवी धारावाहिक धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान से की। इस शो में उन्होंने जयचंद की भूमिका निभाई थी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा को रग्बी बहुत पसंद है

सिद्धार्थ मल्होत्रा को खेल का बहुत शौक है। उनका सबसे पसंद वाला खेल रग्बी है। इन सब के अलावा सिद्धार्थ फिटनेस को लेकर भी काफी ज्यादा सजग रहते हैं। इसके अलावा एक्टर को खाने को भी बेहद शौक है। उन्हें जलेबी, गाजर का हलवा और बिरयानी जैसे स्वादिष्ट खाना खाना बेहद पसंद है।

सिद्धार्थ साल 2008 में करने वाले थे डेब्यू

स्टूडेंट ऑफ द ईयर कभी भी उनकी पहली फिल्म नहीं थी। उन्हें प्रियंका चोपड़ा स्टारर फैशन से लॉन्च किया जाना था। जी हां, बहुत कम लोगों को ही यह बात पता होगी कि सिद्धार्थ साल 2008 में ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे। हालांकि, जब उन्हें फैशन का ऑफर मिला तो उस समय उनके पास कई बड़े मॉडलिंग प्रोजेक्ट थे। कॉन्ट्रेक्ट और बिजी शेड्यूल के चलते सिद्धार्थ को मजबूरन फैशन फिल्म को ना कहना पड़।

सिद्धार्थ को जानवर बहुत पसंद हैं

यह भी पढ़ें- Indian Police Force का ट्रेलर देख एक्साइटेड हुईं Kiara Advani, पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए लिखी दिल की बात

सिद्धार्थ  को पालतू जानवरों से बेहद प्यार है। उनके पास ऑस्कर नाम का एक कुत्ता भी था, जिसकी साल 2022 में मौत हो गई। एक्टर अक्सर ऑस्कर के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते थे।

अपनी शूटिंग से समय निकालकर वह ऑस्कर के साथ वर्कआउट करते थे। सिद्धार्थ को अपने कुत्ते के साथ दौड़ने का  बहुत शौक था।