Shraddha Kapoor के दिल पर किस शख्स का कब्जा? 'आशिकी' एक्ट्रेस के फोन से खुला राज, तीन साल छोटा ब्वॉयफ्रेंड!
Stree 2 एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की लव लाइफ भी काफी चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस का कई अभिनेताओं के नाम जुड़ चुका है। हालांकि उन दिनों उनका दिल एक लेखक पर आया हुआ है। हाल ही में एक्ट्रेस मुंबई में स्पॉट हुईं और इस दौरान उनका वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस के वॉलपेपर ने लोगों का ध्यान खींचा।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की क्यूट हसीना श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के चाहने वालों की कमी नहीं है। लाखों लोग स्त्री पर अपना दिल हार बैठे हैं, लेकिन आखिर उनके दिल में किसका राज है, इसका खुलासा हो गया है। श्रद्धा कपूर के फोन ने ही उनके ब्वॉयफ्रेंड को लेकर सारा सस्पेंस खत्म कर दिया है।
आशिकी 2 और स्त्री जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं श्रद्धा कपूर का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा है। चर्चा है कि वह आदित्य रॉय कपूर के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। फिर उनका नाम सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ जुड़ा। अब श्रद्धा के एक फिल्म राइटर को डेट करने की खबरें सामने आ रही हैं।
श्रद्धा के वॉलपेपर में किसकी फोटो?
इन अफवाहों के बीच अब आखिरकार श्रद्धा कपूर के फोन ने ही उनका राज खोल दिया है। दरअसल, श्रद्धा के फोन वॉलपेपर पर उनकी एक फोटो वायरल हो रही है। उनके वॉलपेपर में जो शख्स दिखाई दे रहा है, वो कोई और नहीं बल्कि 34 साल के राइटर राहुल मोदी (Rahul Mody) हैं। हाल ही में, वह मुंबई में स्पॉट हुईं। इस दौरान जब वह गाड़ी में बैठ रही थीं, तभी उनके फोन की लाइट जली और वॉलपेपर दिखाई दिया।
Cute❤️#ShraddhaKapoor pic.twitter.com/c2h7qYg3hf
— » 𝑹𝒂𝒚𝒂 (@rayatweetss) January 12, 2025
उनके वॉलपेपर पर श्रद्धा और राहुल की सेल्फी थी। इस तस्वीर के सामने आते ही यह क्लियर हो चुका है कि दोनों डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक श्रद्धा या राहुल ने अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया है। ऐसे में हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।
यह भी पढ़ें- रिलेशनशिप में हैं Shraddha Kapoor, पहली बार ब्वॉयफ्रेंड का किया जिक्र, बताया- क्या है शादी का प्लान
रिलेशनशिप पर दिया था हिंट
कुछ समय पहले 37 साल की श्रद्धा कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए राहुल मोदी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर हिंट दिया था। वह राहुल के साथ वड़ा पाव डेट पर गई थीं और कहा था कि क्या वह हमेशा उन्हें इसी तरह बुली कर सकती हैं। उन्होंने राहुल को टैग करते हुए वड़ा पाव की फोटो शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, "क्या मैं यूं ही हमेशा वड़ा पाव पर ले जाने के लिए आपको बुली कर सकती हूं?"
राहुल मोदी और श्रद्धा कपूर की पहली मुलाकात फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में वह लीड रोल में थीं, जबकि राहुल फिल्म के को-राइटर थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान से ही उनके अफेयर की खबरें सुर्खियों में छाई रही थीं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।