श्रद्धा कपूर ने शेयर की शक्ति कपूर की 55 साल पुरानी तस्वीर, बोलीं; इसमें मेरे पापा को पहचानिए
Shraddha Kapoor Viral Pic अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपनी पिछली फिल्म साहो से सबका दिल जीत लिया है और उनकी हालिया फिल्म छिछोरे भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Shraddha Kapoor Viral Pic: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपनी पिछली फिल्म साहो से सबका दिल जीत लिया है और उनकी हालिया फिल्म छिछोरे भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। वहीं श्रद्धा कपूर ने अपनी अगली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर थ्री डी' में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और नोरा फतेही भी नजर आएंगी। इस बीच श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए तस्वीरें डालती रहती हैं। श्रद्धा ने आज भी ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली और जो वायरल हो रही है। यह उनके पिता जाने-माने अभिनेता शक्ति कपूर के स्कूल के दिनों की है। इसमें शक्ति अपने स्कूल की पूरी क्रिकेट टीम के साथ हैं।
तब शक्ति स्कूल की टीम के कैप्टन थे
श्रद्धा कपूर ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, इत तस्वीर में मेरे पिता को पहचानें। यह तस्वीर करीब 55 साल पुरानी है। तब पापा शक्ति कपूर सलवान पब्लिक स्कूल, दिल्ली की क्रिकेट टीम के कैप्टन थे। आप भी इस तस्वीर में से शक्ति कपूर को पहचान सकते हैं। युवा शक्ति कपूर सबसे पिछली पंक्ति में चौथे स्थान (दाएं से बाएं की ओर) पर खड़े हैं। शक्ति शर्ट-पैंट और कोट पहने नजर आ रहे हैं। पूरी टीम एक शील्ड के साथ फोटो खिंचा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर को 5.5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। श्रद्धा कपूर और शक्ति कपूर के फैंस को यह तस्वीर काफी पसंद आ रही है।
लगातार हिट हो रहीं श्रद्धा कपूर की फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर की पिछली दोनों फिल्मों साहो और छिछोरे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही हैं। वही उनकी अगली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर थ्री डी' जनवरी 2020 में रिलीज होगी।