Exclusive: आदित्य रॉय कपूर नहीं, कोई और है श्रद्धा का 'जानू'!
उन्होंने उसका नाम शाइलो इसलिये रखा है क्योंकि इसका मतलब होता है कि भगवान का भेजा हुआ तोहफ़ा। श्रद्धा उसे अपना लकी चार्म भी मानती हैं।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फ़िल्म 'ओके जानू' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उनको अपना जानू तो कई सालों पहले ही मिल चुका है और उससे ज्यादा प्यार तो वह किसी से भी नहीं करतीं।
अगर आप यह सोच रहे हैं कि वह आदित्य रॉय कपूर हैं, जो फ़िल्म में उनके हीरो हैं, तो आप ग़लत सोच रहे हैं। दरअसल, श्रद्धा के लिए तो उनका जानू कोई और नहीं बल्कि उनका कुत्ता शाइलो है, जिससे वो बेइन्तहा प्यार करती हैं और उनकी ज़िंदगी में शाइलो कई साल पहले आ गया था। पता है उन्हें यह खास तोहफ़ा किसने दिया था। यह तोहफा उन्हें उनके पिता शक्ति कपूर ने दिया था। जब वह बहुत कम उम्र की थीं। उस वक़्त से शाइलो उनकी ज़िंदगी का अहम हिस्सा है।
इसे भी पढ़ें- बाहुबली 2 के बारे में ये ख़बर जानकर आप ख़ुशी से झूम उठेंगे
उन्होंने उसका नाम शाइलो इसलिये रखा है क्योंकि इसका मतलब होता है कि भगवान का भेजा हुआ तोहफ़ा। श्रद्धा उसे अपना लकी चार्म भी मानती हैं। वो शाइलो के साथ योग करना भी एन्जॉय करती है।