विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कार छोड़ ऑटो रिक्शा में घूमती दिखीं शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा, वीडियो देख फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

By Anand KashyapEdited By:
Published: Mon, 31 Jan 2022 10:12 AM (IST)

श्रद्धा कपूर भी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन दिनों श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया ...और पढ़ें

अभिनेता शक्ति कपूर और श्रद्धा कपूर- तस्वीर : Instagram: shraddhakapoor
अभिनेता शक्ति कपूर और श्रद्धा कपूर- तस्वीर : Instagram: shraddhakapoor

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के बहुत से सितारे जमीन से जुड़े होने की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। यह सितारे अपने फैंस से भी खुलकर मिलते हैं तो बहुत बार बिल्कुल साधारण जिंदगी जीने की वजह से भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। अपनी साधारण की जिंदगी को लेकर इन दिनों बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर भी चर्चा में हैं। श्रद्धा कपूर भी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं।

इन दिनों श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह ऑटो रिक्शा में सफर करती हुआ दिखाई दे रही हैं। वीडियो को खुद श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं।

श्रद्धा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह ऑटो रिक्शा में मुंबई की सड़कों पर सफर करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में उन्होंने आंखों पर नजर का चश्मा लगाया हुआ है और ब्लैक टॉप पहना हुआ है। कोरोना गाइलाइंस का पालन करते हुए श्रद्धा कपूर ने मुंह पर मास्क भी लगाया हुआ है। ऑटो रिक्शा में बैठकर उन्होंने अपना वीडियो बनाया है।

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

इस वीडियो को शेयर करते हुए श्रद्धा कपूर ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आपका सही संडे कैसा है ??? मेरे ऑटो की सवारी, मेरे बालों में हवा, पुराने गाने।' सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऑटो रिक्शा में सफर करने पर श्रद्धा कपूर के फैंस ने उनकी जमकर तारीफ भी की है।

बात करें श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की तो वह कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्द निर्माता-निर्देशक लव रंजन की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के नाम की अभी तक घोषणा नहीं हुआ है, लेकिन फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में होंगे। यह फिल्म मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। खास बात यह है कि पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर एक साथ काम करेंगे।