विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shraddha Kapoor की मौसी को इस सुपरस्टार के साथ काम न करने का है पछतावा, जया बच्चन ने छीना था मौका?

Published: Tue, 06 May 2025 07:37 PM (IST)

श्रद्धा कपूर की मौसी और दिग्गज अभिनेत्री पदमिनी कोल्हापुरे ने कई सुपरहिट मूवीज दी। उन्होंने सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों में ही ...और पढ़ें

पद्मिनी कोल्हापुरे को कभी नहीं मिला इस सुपरस्टार के साथ काम करने का मौका/ फोटो- Instagram
पद्मिनी कोल्हापुरे को कभी नहीं मिला इस सुपरस्टार के साथ काम करने का मौका/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. इस एक्टर के साथ पद्मिनी कोल्हापुरे ने नहीं किया काम
  2. चाहकर भी कभी नहीं मिला इस अभिनेता का साथ
  3. सुपरस्टार के अपोजिट ऑफर हुई थी ट्राएंगल लव स्टोरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड से टीवी की दुनिया तक अपने अभिनय का जलवा दिखाने वालीं श्रद्धा कपूर की मौसी और 80-90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म 'एक खिलाड़ी बावन पत्ते' से की थी। युवा अभिनेत्री के तौर पर पद्मिनी की पहली फिल्म साल 1981 में आई, जिसका टाइटल था 'आहिस्ता-आहिस्ता'। 

पद्मिनी कोल्हापुरे की सबसे यादगार फिल्मों में 'प्रेम रोग है', जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। 80 से लेकर 2000 तक के फिल्मी करियर में उन्होंने ऋषि कपूर से लेकर शमी कपूर, दिलीप कुमार, संजीव कुमार-संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती, राज बब्बर समेत बॉलीवुड के हर एक्टर के साथ लगभग काम किया। हालांकि, एक सुपरस्टार ऐसे हैं जिनके साथ कभी स्क्रीन शेयर न कर पाने का पद्मिनी कोल्हापुरे को काफी पछतावा है। जिसका खुलासा अभिनेत्री ने हाल ही में एक खास बातचीत में किया। कौन हैं वह सुपरस्टार पढ़ें हमारे इस आर्टिकल में: 

इस सुपरस्टार के साथ पद्मिनी कोल्हापुरे ने कभी नहीं किया काम

पद्मिनी कोल्हापुरे इन दिनों अपने ऐतिहासिक टीवी शो 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस टीवी शो में वह एक बार फिर से राजमाता का किरदार अदा करने वाली हैं। अपने टीवी शो को प्रमोट करते हुए पद्मिनी ने 80 के दशक की भी कुछ सुहानी यादों को ताजा किया और साथ ही बताया कि उन्हें किस सुपरस्टार के साथ काम करने का सौभाग्य कभी नहीं मिला। 

यह भी पढ़ें: इस हीरोइन ने Rishi Kapoor को मारे थे 8 जोरदार थप्पड़, पिता Raj Kapoor की वजह से पड़े थे तमाचे!

एक्ट्रेस ने टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बात करते हुए बताया कि उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका नहीं मिला और इस बात का उन्हें हमेशा पछतावा रहेगा। 

"मैं अमिताभ बच्चन के साथ काम करने से चूक गई और इस बात का मलाल मुझे हमेशा रहेगा। मैंने सभी एक्टर्स के साथ काम किया है सिवा उनके"। 

padmini kolhapure

Photo Credit- Instagram

पद्मिनी कोल्हापुरे अमिताभ बच्चन के साथ फरमाने वाली थीं रोमांस 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पद्मिनी कोल्हापुरे को अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका यश चोपड़ा की लव ट्राएंगल 'सिलसिला' में मिलने वाला था, बाद में उन्हें रिप्लेस करके मूवी में स्मिता पाटिल और फिर परवीन बाबी को चुना गया। हालांकि, एंड में तीनो ही अभिनेत्रियों का पत्ता साफ करके फिल्म में जया बच्चन को रेखा और अमिताभ बच्चन के साथ कास्ट किया गया। 

Photo Credit- Instagram

फिल्म सिलसिला की बात करें तो ये थिएटर में 1981 में रिलीज हुई थी। यश चोपड़ा की जब ये फिल्म आई थी, तो मूवी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। हालांकि, अब ये फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है।

यह भी पढ़ें: Mithun Chakraborty ने की थी पद्मिनी कोल्हापुरे की 'भागकर' शादी करने में मदद, अब सुनाया पूरा वाकया