यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Emraan Hashmi ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर की खुलकर बात, नेपोटिज्म पर दिया ये बयान
Emraan Hashmi इन दिनों अपनी आने वाली सीरीज शोटाइम को लेकर व्यस्त हैं। वह इस सीरीज का जमकर प्रमोशन कर ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी 'टाइगर 3' में खलनायक का किरदार निभाने के बाद अब 'शोटाइम' में दिखाई देने वाले हैं। वह जमकर इस सीरीज का प्रमोशन करते हुए नजर आ रहे हैं।
अब हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बॉलीवुड के लिए लोगों के दिमाग में बनी नकारात्मक धारणा के बारे में बात की है। इमरान हाशमी ने इंटरव्यू में कहा है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक अच्छे पीआर की जरुरत है। इसके साथ ही इमरान ने नेपोटिज्म को लेकर भी बात की।
बॉलीवुड को नकारात्मकता का करना पड़ा सामना
इमरान हाशमी ने हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस के साथ कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया पर बहुत बुरी तरह नकारात्मकता का सामना करना पड़ा है। एक्टर ने कहा, 'एक धारणा है, खासकर पिछले तीन सालों में, जो बहुत नकारात्मक की तरफ झुक गई है।

लोगों को लगता है कि जो भी समाज के लिए गलत है, वह सब कुछ बॉलीवुड में होता है। चाहे वह ड्रग्स पार्टी हो या फिर वाइल्ड पार्टी, हर चीज बॉलीवुड में देखने को मिलती है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को कई सालों से सोशल मीडिया पर बहुत नेगेटिविटी का सामना करना पड़ा है। इसे सभी ने सड़ी-गली चीजों देने वाली एक जगह बना दिया है। बॉलीवुड को इंटरनेट पर बेकार समझ और सोच का सामना भी करना पड़ता रहा है।
नेपोटिज्म पर क्या बोले इमरान?
इमरान हाशमी ने नेपोटिज्म को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ इंडस्ट्री की छवि को खराब करने के लिए लोगों के खोखले एजेंडे हैं। इमरान बोले, 'नेपोटिज्म का मुद्दा सिर्फ बॉलीवुड की छवि को खराब करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जो भी प्रतिभाशाली हैं, उनको यहां पर काम मिलता ही है। बॉलीवुड में कितने ही ऐसे उदाहरण हैं, जो इंडस्ट्री के बाहर से आकर अपना नाम बना चुके हैं।
बता दें कि इमरान हाशमी की सीरीज 'शोटाइम' 8 मार्च को आने वाली है।
यह भी पढ़ें: Tiger 3 के बाद इस स्पाय थ्रिलर का हिस्सा बनें Emraan Hashmi, साउथ सिनेमा में स्वैग से हुआ स्वागत
