विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कराची से आए भारत, Sholay में 3 लाइन के डायलॉग से बने स्टार; रवीना से था खास रिश्ता, कहानी बॉलीवुड के 'सांभा' की

Published: Thu, 23 Apr 2026 11:23 AM (IST)

ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले (Sholay) से रातोंरात स्टार बने अभिनेता कराची से मुंबई आकर खलनायक की भूमिका में छा गए थे। एक्टर का रवीना टंडन से खास नाता था।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 70 और 80 के दशक में सिनेमा पर खलनायकों की हुकूमत थी। अमरीश पुरी, अमजद खान, प्रेम चोपड़ा, डैनी डंजोंगपा, रंजीत और जीवन जैसे कई खलनायकों ने इंडस्ट्री में अपने दमदार अभिनय से नाम कमाया। इसी बीच एक और एक्टर कराची से बंबई (मुंबई) आए और खलनायक बनकर छा गए।

इस खलनायक ने भले ही फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए, लेकिन उनके अभिनय को सराहा गया। छोटे से रोल में भी वह अमिट छाप छोड़ने के लिए जाने जाते थे। फिल्म शोले (Sholay) के बाद तो उनकी किस्मत हमेशा के लिए बदल गई थी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म से उन्हें असली स्टारडम मिली थी।

मैक मोहन को बनना था क्रिकेटर

यह बॉलीवुड स्टार कोई और नहीं, बल्कि मैक मोहन (Mac Mohan) थे। मैक मोहन के नाम से मशहूर मोहन मकिजानी का जन्म 24 अप्रैल 1938 को कराची (तब भारत का हिस्सा था) में हुआ। उनका सपना था कि वह इंडियन क्रिकेटर बने। इसीलिए वह मुंबई भी आए थे लेकिन किस्मत में तो खलनायक बनना था।

Mac Mohan

मैक मोहन एक्टिंग से पहले करते थे ये काम

एक रोज मैक मोहन ने थिएटर ज्वॉइन किया और उनकी दिलचस्पी अभिनय में बढ़ने लगी। फिर वह मुंबई में ही एक्टिंग सीखने लगे। एक्टिंग डेब्यू से पहले उन्होंने मशहूर निर्देशक चेतन आनंद को असिस्ट किया था। उन्हें पहला ब्रेक साल 1964 में फिल्म हकीकत से मिला था।

शोले से बदली किस्मत

200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके मैक मोहन को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी रमेश सिप्पी की फिल्म शोले से मिली थी। आपको फिल्म का वो मशहूर डायलॉग तो याद ही होगा, जब फिल्म में गब्बर सिंह (अमजद खान) पूछता है, 'अरे ओ सांभा, कितना इनाम रखा है सरकार हम पर?' तब सांभा कहता है, 'पूरे पचास हजार।' यह सांभा कोई और नहीं, बल्कि मैक मोहन ही थे।

Mac Mohan Villain Role

शोले से कामयाबी मिलने के बाद मैक मोहन ने डॉन, काला पत्थर, कर्ज, शान, क्रोधि जैसी फिल्मों में काम किया। मैक पहले ऐसे खलनायक हैं, जिनका असली नाम सबसे ज्यादा फिल्मों में इस्तेमाल किया गया।

यह भी पढ़ें- साबुन-कंघी बेचे, 3 शादियां कीं... बेटे को देखने आई लड़की की बहन पर दिल हारने वाले 'सूरमा भोपाली' की कहानी

मैक मोहन और रवीना टंडन का रिश्ता

बहुत कम लोग जानते हैं कि मैक मोहन का नाता बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन से है। जी हां, मैक मोहन रिश्ते में रवीना के मामा लगते हैं। एक बार एक्ट्रेस ने बताया था कि मामा मोहन उनके बहुत करीब थे। वह हमेशा उनके लिए गिफ्ट्स लाया करते थे।

यह भी पढ़ें- Sholay के 'सांभा' की बड़ी बेटी आज फिल्मी दुनिया में हैं बड़ी स्टार, विदेशों में भी लहराया है सफलता का झंडा