विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

51 साल पुरानी फिल्म के लिए दिखा था Dhurandhar 2 जैसा जबरदस्त क्रेज, 60 महीनों तक थिएटर में चली थी मूवी

Published: Tue, 24 Mar 2026 07:31 PM (IST)

अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर जिस तरह का क्रेज नजर आ रहा है, वह 51 साल पहले आई एक ब्लॉकबस्टर को लेकर भी दिखा था।

कल्ट क्लासिक है ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

कल्ट क्लासिक है ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. फिल्म धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त क्रेज

  2. 5 दशक पहले आई थी हिंदी सिनेमा की कल्ट मूवी

  3. इंडस्ट्री में अब भी कायम है इस फिल्म रुतबा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में फिल्म धुरंधर द रिवेंज को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। मूवी की रिलीज को 6 दिन का समय हो गया है और अब भी सिनेमाघरों में शोज हाउसफुल जा रहे हैं।

कमाई के मामले में भी धुरंधर 2 ऐतिहासिक प्रदर्शन करती नजर आ रही है। लेकिन धुरंधर द रिवेंज हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म नहीं, जिसको लेकर दर्शकों में इस तरह की दीवानगी नजर आ रही है।

ऐसा ही नजारा 51 साल पहले आई बॉलीवुड की एक कल्ट क्लासिक मूवी को लेकर भी देखने को मिला था, जो थिएटर में 5 साल तक लगातार चली थी। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी थी।

धुरंधर 2 की तरह चर्चा में रही थी ये फिल्म

निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर 2 को हिंदी सिनेमा की परिभाषा बदलने वाली फिल्म के तौर पर देखा जा रहा है। ठीक इसी तरह पांच दशक पहले आई एक ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ने इंडस्ट्री की तकदीर को बदलकर रख दिया था। उस मूवी का नाम है शोले।

यह भी पढ़ें- 'धोबी' से निकला Sholay के 'गब्बर सिंह' का ये आइकॉनिक डायलॉग, खूब हुई थी ऑडियो रिकॉर्ड्स की बिक्री


SHOLAY MOVIE

जी हां निर्देशक रमेश सिप्पी की शोले ने बॉलीवुड की सफलता एक नया इतिहास चला था। जैसा क्रेज धुरंधर 2 को लेकर फिलहाल सिनेप्रेमियों में नजर आ रहा है, ठीक वैसा ही आलम शोले को लेकर भी दिखा था। हिंदी सिनेमा की सबसे सफलतम मूवीज के बारे में जब भी जिक्र किया जाता है तो उसमें शोले का नाम जरूर लिया जाता है।

SHOLAY

शोले की कामयाबी का अंदाजा और फैंस में क्रेज का अंदाजा आईएमडीबी की इस रिपोर्ट के अनुसार आसानी से लगाया जा सकता है कि जिसमें ये जानकारी दी गई है कि मुंबई के मिनर्वा थिएटर में शोले 5 साल तक लगातार चली थी।

शोले का कलेक्शन

सिनेमाघरों के बाहर इस मूवी को देखने के लिए दर्शकों की लंबी कतारें लगा करती थी। इस तरह से धर्मेंद्र, अमजद खान, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और हेमा मालिनी स्टारर शोले बॉलीवुड की मोस्ट सक्सेसफुल मूवीज की कैटेगरी में शामिल हुई।

बताया जाता है कि इस मूवी का बजट 3 करोड़ था और इसका लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 15 करोड़ से ज्यादा रहा था। आज के दौर में अगर शोले की कमाई को मापदंड निकाला जाए तो आंकड़े हैरान करने वाले मिलेंगे।

किरदार और कहानी कल्ट

जिस तरह से धुरंधर 2 के किरदार हमजा (रणवीर सिंह), जमाली (राकेश बेदी), मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) और एसपी असलम (संजय दत्त) और कहानी के बारे में खूब बाते हो रही हैं।

ठीक उसी तरह से शोले की कहानी और कैरेक्टर काफी लोकप्रिय रहे थे। उदाहरण के लिए आप शोले के डाकू गब्बर सिंह (अमजद खान), जय-वीरू की जोड़ी (अमिताभ और धर्मेंद्र), ठाकुर साहब (संजीव कुमार) और बसंती (हेमा मालिनी) का जिक्र कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Sholay से 'ये जवानी है दीवानी तक'... Holi का मजा दोगुना कर देंगी ये सुपरहिट फिल्म्स, OTT पर हैं मस्ट वॉच