विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sholay से 'ये जवानी है दीवानी तक'... Holi का मजा दोगुना कर देंगी ये सुपरहिट फिल्म्स, OTT पर हैं मस्ट वॉच

Published: Mon, 02 Mar 2026 11:38 AM (IST)

अगर आप इस वीकेंड पर होली के मजे को दोगुना करना चाहते हैं तो ओटीटी पर कई फिल्में हैं जो ...और पढ़ें

ओटीटी पर मस्ट वॉच हैं ये फिल्में। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

ओटीटी पर मस्ट वॉच हैं ये फिल्में। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। होली का त्योहार है, रंगों से खेलने के अलावा परिवार के साथ वक्त बिताने का सबसे अच्छा बहाना है। अगर आप इस होली वीकेंड पर परिवार के साथ बैठकर कोई बढ़िया फिल्में देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां हम आपके लिए फिल्मों की एक बढ़िया लिस्ट लेकर आए हैं।

इन फिल्मों में कॉमेडी से लेकर रोमांस और ड्रामा भर-भरकर देखने को मिलेगा। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं, रेटिंग में नंबर 1 रहीं और सालों बाद भी दर्शकों की पसंदीदा हैं। अब यह फिल्में ओटीटी पर मौजूद हैं जो आपको जरूर देखनी चाहिए। यहां देखिए लिस्ट...

सिलसिला (Silsila)

साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म सिलसिला भले ही बॉक्स ऑफिस पर हिट न रही हो, लेकिन यह क्रिटिकली अक्लेम्ड मूवी है। इसे 7.1 आईएमडीबी रेटिंग मिली है। यश चोपड़ा निर्देशित फिल्म में रेखा, जया बच्चन, अमिताभ बच्चन और संजीव कुमार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

OTT- Netflix

शोले (Sholay)

एक्शन, ड्रामा और रोमांस... इन तीनों का भरपूर मजा लेने के लिए आपको 70s की ब्लॉकबस्टर और टॉप रेटेड फिल्म शोले देखनी चाहिए। रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी यह फिल्म कल्ट क्लासिक है जो आपको हंसाएगी भी, रुलाएगी भी और खतरनाक एक्शन के साथ-साथ सदाबहार डायलॉग्स पर तालियां भी बजवाएगी।

Silsila

फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, संजीव कुमार और अमजद खान जैसे कलाकार हैं।

OTT- Jio Hotstar

ये जवानी है दीवानी (Yeh Jawaani Hai Deewani)

अयान मुखर्जी निर्देशित रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ये जवानी है दीवानी भी आपको होली वीकेंड पर देखने वाली फिल्म है। यह फिल्म जिंदगी जीने का अलग नजरिया सिखाएगी। फिल्म में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, कल्कि कोचलिन, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल रॉय कपूर अहम भूमिकाओं में हैं।

OTT- Amazon Prime Video

बागबान (Baghban)

फैमिली ड्रामा बागबान 2000 के दशक की बेहतरीन फिल्मों में शुमार है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, महिमा चौधरी परेश रावल और सलमान खान जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई हैं।

OTT- Jio Hotstar

Amitabh Bachchan

मोहब्बतें (Mohabbatein)

शाह रुख खान और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म मोहब्बतें भी होली के मौके पर देखने लायक फिल्म है। इस फिल्म में भी होली का अहम सीन है। यह एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म है जिसमें ड्रामा और कॉमेडी भी है।

फिल्म में ऐश्वर्या राय, जुगल हंसराज, उदय चोपड़ा, जिम्मी शेरगिल, प्रीति झंगियानी, किम शर्मा और शमिता शेट्टी की भी अहम भूमिका है। फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया है।

OTT- Netflix

यह भी पढ़ें- Holi सीक्वेंस के बिना अधूरी हैं ये ब्लॉकबस्टर फिल्में, रंगों के उत्सव से पलट जाती है पूरी कहानी