Move to Jagran APP

माधुरी दीक्षित ने बर्थडे विश करते हुए प्रियंका चोपड़ा को बताया 'स्मॉल टाउन गर्ल'

प्रियंका ने अपना बचपन देश के कई छोटे शहरों और क़स्बों में बिताया है। मिस वर्ल्ड बनने के बाद उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री का रुख़ किया...

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 18 Jul 2018 02:11 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jul 2018 06:47 AM (IST)
माधुरी दीक्षित ने बर्थडे विश करते हुए प्रियंका चोपड़ा को बताया 'स्मॉल टाउन गर्ल'
माधुरी दीक्षित ने बर्थडे विश करते हुए प्रियंका चोपड़ा को बताया 'स्मॉल टाउन गर्ल'

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 36वां बर्थडे मना रही हैं। उन्हें मुबारकबाद देने का सिलसिला सोशल मीडिया में ज़ोर-शोर से चल रहा है। फ़ैस और फॉलोअर्स के साथ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ प्रियंका के जन्म दिन को अपनी शुभकामनाओं से स्पेशल बना रहे हैं।

loksabha election banner

नब्बे के दशक में अपने अभिनय और अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने प्रियंका को जिस अंदाज़ में बर्थडे विश किया है, वो जन्म दिन के तोहफ़े से कम नहीं है। माधुरी दीक्षित ने प्रियंका को मुबारकबाद देते हुए कहा है, एक छोटे शहर से आयी लड़की दुनियाभर में छायी हुई है। प्रियंका, तुम कितनी लड़कियों के लिए एक प्रेरणा हो। मुझे तुम पर गर्व है। तुम्हें जन्म दिन, सफलता, आनंद और ख़ुशियों के लिए ढेरों शुभकामनाएं। माधुरी की यह शुभकामना प्रियंका के लिए निश्चित तौर पर किसी कांप्लीमेंट से कम नहीं है। 

सब जानते हैं कि प्रियंका ने अपना बचपन देश के कई छोटे शहरों और क़स्बों में बिताया है। मिस वर्ल्ड बनने के बाद उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री का रुख़ किया और हिंदी फ़िल्मों में क़िस्मत आज़मायी। वक़्त के साथ प्रियंका ने ऐसी रफ़्तार पकड़ी कि मुड़कर नहीं देखा। हिंदी फ़िल्मों में अपने लिए अलग मुक़ाम बनाने के बाद प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल सेलेब्रिटी बन चुकी हैं। प्रियंका ने इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर अपने सिंगल सांग्स के ज़रिए डेब्यू किया और फिर टीवी सीरीज़ क्वांटिको में लीड रोल निभाया। प्रियंका अब हॉलीवुड फ़िल्मों में भी अपना दम दिखा रही हैं। सिंगर निक जोनास से रिलेशनशिप ने भी प्रियंका की अंतर्राष्ट्रीय पहचान को मजबूती दी है।

माधुरी ने प्रियंका के इस पहलू को अपने ट्वीट के ज़रिए हाइलाइट किया है कि कैसे बरेली जैसे छोटे शहर से निकलकर वो अमेरिका के लॉस एंजेलिस में अपनी पहचान बना रही हैं। माधुरी के अलावा अनिल कपूर ने प्रियंका को बर्थडे विश किया है। अनिल के साथ प्रियंका ने ज़ोया अख़्तर की फ़िल्म दिल धड़कने दो में काम किया था, जिसमें प्रियंका उनकी बेटी के रोल में थीं। अनिल ने लिखा है- प्रियंका जन्म दिन की बधाई। तुम्हें बनी-बनाई परंपराओं और हर जगह कांच की छतें तोड़ते हुए देखना सबसे शानदार काम है। जब तुम दुनिया में छा जाती हो तो ख़ुशी होती है। तुम्हें रोमांचक कामों के साथ जीत मुबारक। 

इनके अलावा और भी कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने प्रियंका को हैप्पी बर्थडे कहा है-


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.