Move to Jagran APP

क्रॉप टॉप और सीक्विन पैंट में तस्वीर शेयर कर बोलीं शिल्पा शेट्टी 'गोल्ड डिसीजन लो'

शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश और गॉर्जियस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसे देख उनके फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थमते। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने ऐसी ही कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Fri, 09 Jul 2021 03:00 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jul 2021 03:00 PM (IST)
क्रॉप टॉप और सीक्विन पैंट में तस्वीर शेयर कर बोलीं शिल्पा शेट्टी 'गोल्ड डिसीजन लो'
शिल्पा शेट्टी की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश की अभिनेत्रियों में से एक हैं। शिल्पा के स्टाइल और उनके फैशन सेंस को उनके फैंस भी फॉलो करते हैं। अब हाल ही में शिल्पा ने सीक्विन पैंट में अपनी स्टाइलिश तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर शिल्पा के फैंस भी काफी एक्साइटेड हो रहे हैं।

loksabha election banner

शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश और गॉर्जियस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसे देख उनके फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थमते। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने ऐसी ही कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी का स्टाइलिश लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इन तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी ने काले रंग का क्रॉप टॉप पहनी हुई हैं। इसके साथ उन्होंने गोल्डन रंग का सीक्विन पैंट पहना है। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'बोल्ड फैसले लो। जब वो कारगर साबित ना हों, गोल्ड फैसले लें।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

शिल्पा शेट्टी की इस तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। कई लोग शिल्पा की इस तस्वीर पर कमेंट कर उन्हें हॉट कह रहा है। तो कई लोग उनके अंदाज को कातिलाना बता रहे हैं। शिल्पा के कई दोस्तों ने भी उनकी तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं। शिल्पा के को-स्टार और जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी ने कमेंट कर लिखा, 'क्या बात है।'

बता दें कि शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से वह लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में परेश रावल, मिजान जाफरी, प्रणिता सुभाष भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं इसके अलावा शिल्पा शेट्टी 'निकम्मा' में भी नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म का गाना 'चुरा के दिल मेंरा 2.0' रिलीज किया गया है। ये गाना शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार की फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' मे साल 1994 का सुपरहिट सॉन्ग रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.