'अंजली काश तुम देव की रहती' सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा का ऐसे उड़ रहा मजाक
साल 2000 में शिल्पा शेट्टी की फिल्म आई थी धड़कन इसे लेकर एक यूजर्स ने मजेदार मीम बनाया है। इसे लेकर एक फनी मीम वायरल हो रहा है। यूजर ने शिल्पा से कहा काश तुम देव की रहती तो ये दिन नहीं देखना पड़ता..
नई दिल्ली, जेएनएन। अश्लील फिल्में बनाने के मामले में राज कुंद्रा पुलिस हिरासत में हैं। राज के बिजनेस और अकाउंट की जांच चल रही है वहीं दूसरी तरफ पत्नी शिल्पा शेट्टी ने मीडिया से दूरी बना ली है। पुलिस का दावा है कि इस धंधे के मास्टर माइंड कोई और नहीं बल्कि राज कुंद्रा खुद थे। फिलहाल सोशल मीडिया पर राज और शिल्पा छाए हुए हैं, इन दोनों को लेकर यूजर्स ने मीम्स की बारिश कर दी है। कुछ मीम तो इतने मजेदार हैं कि आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
साल 2000 में शिल्पा शेट्टी की फिल्म आई थी 'धड़कन' इसे लेकर एक यूजर्स ने मजेदार मीम बनाया है। फिल्म में अंजली का किरदार निभा रहीं शिल्पा अपने पूर्व प्रेमी देव से कहती हैं कि तुम चले जाओ। इसे लेकर एक फनी मीम वायरल हो रहा है। यूजर ने शिल्पा से कहा काश तुम देव की रहती ...
अंजली काश तुम देव की रहती तो यह दिन देखना नही पड़ता! अभी भी वक्त है देव तुम्हारा इंतजार कर रहा है बेचारा क्या रोल निभाया था ! The best seen pic.twitter.com/m3Jur4A243— Bhushan Bhashkar (@Bhushan504) July 22, 2021
sites gets banned in india#RajKundra :- pic.twitter.com/FuikgUsmLw— Mad king (@GJhamtani) July 19, 2021
#RajKundra Right choices ? 👀 pic.twitter.com/ordfLdGQbl— Ayushi Jain (@iyuc_jain) July 19, 2021
#RajKundra to Mumbai police now: pic.twitter.com/oph2TB4xNV— Prince Pandey🍁🦜 (@princepandey_) July 19, 2021
#RajKundra be like- pic.twitter.com/MR6asmomst— ll_गुप्ता जी - लखनऊ वाले_ll (@someshhh_) July 19, 2021
सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आजकल राज कुंद्रा चढ़े हुए हैं। 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए कु्ंद्रा को शुक्रवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान राज की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होगी।
ये है पूरा मामला
बता दें कि इसी साल के शुरुआत में मुंबई के पास एक बंगले में अश्लील फिल्मों की शूटिंग चलने की सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद फरवरी महीने में जांच शुरू हुई। हालांकि ये जांच बीच में कुछ ठंडी पड़ गई, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में इस मामले ने फिर रफ्तार पकड़ी।
राज कुंद्रा के बंगले में होती थी शूटिंग
दरअसल, 4 फरवरी को एक गुप्त सूचना मिली थी, जिसका पीछा करते हुए पुलिस ने नॉर्थ मुंबई के लोकप्रिय बीच मड आइलैंड स्थित बंगले पर छापेमारी की थी। यहां पांच लोग पोर्न फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद इस मामले में राज कुंद्रा का नाम सामने आया।