जानें आखिर इंस्टाग्राम पर किसका है वो अकाउंट जिसे फॉलो करते हैं राज कुंद्र, पत्नी शिल्पा शेट्टी भी नहीं हैं वो
राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने अश्लील वीडियो बनाने और उनका वितरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। जेल से रिहा होने के बाद राज कुंद्रा को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। Raj kundra Return To Instagram: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में विवादों में रहें। राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने अश्लील वीडियो बनाने और उनका वितरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। जेल से रिहा होने के बाद राज कुंद्रा को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था। इसी वजह से राज ने अपने अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिए थे। वहीं एक बार फिर से राज ने अब इंस्टाग्राम पर वापसी कर ली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राज ट्विटर पर शिल्पा को नहीं बल्कि किसी और फॉलो करते हैं। आइए बताते हैं किसे...
राज कुंद्रा एक बार फिर से अपनी लाइफ को पटरी पर लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। परिवार के साथ पूरा वक्त देने के साथ वह फिर से सोशल मीडिया पर फैंस के बीच आने को तैयार हैं। इसी के चलते राज ने इंस्टाग्राम पर वापसी कर ली है मगर ट्विटर से उन्होंने अभी भी दूरी बनाई हुई है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में बड़ी ही प्यारी लाइन लिखी है। उसमें लखा है- 'अपनी जिंदगी से प्यार करो।' लेकिन यहां एक और खास बात ये है कि राज इंस्टाग्राम पर सिर्फ एक शख्स को फॉलो करते हैं। ये एक शख्स शिल्पा शेट्टी नहीं है बल्कि कोई और है। जी हां, राज शिल्पा को नहीं बल्कि उनके रेस्टोरेंट Bastian Mumbai को फॉलो करते हैं और ये उनके रेस्टोरेंट का पेज है।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि वहीं शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर जबदस्त एक्टिव हैं। वह अक्सर ही खुद की और बच्चों की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। वहीं शिल्पा इन दिनों 'इंडियाज गॉट टैलेंट' को बतौर जज होस्ट कर रही हैं। शिल्पा के साथ जज की कुर्सी को रैपर बादशाह, लिरिसिस्ट मनोज मुन्तशिर और एक्ट्रेस किरण खेर संभाल रहीं हैं। सेट से अक्सर कई मजेदार वीडियोज सामने आते रहते हें। वहीं 'इंडियाज गॉट टैलेंट' शो आज यानी 15 जनवरी से सोनी टीवी पर रोज रात 8 बजे प्रसारित होगा। खतरों के खिलाड़ी 11 के विजेता और टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी शो में मेजबानी की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे। इस शो के अब तक कई प्रोमो सामने आ चुके हैं।