Move to Jagran APP

राज कुंद्रा के बिना शिल्पा शेट्टी के घर विराजे गणपति बप्पा, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'गन्नू राजा साथ हैं तो हर संकट की मात है'

शिल्पा शेट्टी के घर पर भी हर साल गणपति बप्पा की स्थापना की जाती है। शिल्पा अपने घर पर पूरे परिवार के साथ मिलकर धूमधाम से गणपति बप्पा का स्वागत करती हैं। लेकिन ये पहला साल है जब गणेश चतुर्थी के मौके पर उनके पति राज कुंद्रा साथ नहीं हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sat, 11 Sep 2021 10:25 AM (IST)Updated: Sat, 11 Sep 2021 10:25 AM (IST)
राज कुंद्रा के बिना शिल्पा शेट्टी के घर विराजे गणपति बप्पा, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'गन्नू राजा साथ हैं तो हर संकट की मात है'
बेटे वियान और बेटी समीशा के साथ शिल्पा शेट्टी, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बीते दिन देशभऱ में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कई लोगों के घर गणपति बप्पा विराजमान हुए। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने घर में बप्पा की मूर्ति की स्थापना की। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर पर भी हर साल गणपति बप्पा की स्थापना की जाती है। शिल्पा अपने घर पर पूरे परिवार के साथ मिलकर बड़े ही धूमधाम से गणपति बप्पा का स्वागत करती हैं। लेकिन ये पहला साल है जब गणेश चतुर्थी के मौके पर उनके पति राज कुंद्रा साथ नहीं हैं।

loksabha election banner

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा हर साल बड़े ही धूमधाम से अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत करते हैं। ढोल- नगाड़े, डांस- धमाल के साथ गणेश चतुर्थी शिल्पा के घर मनाई जाती है। लेकिन इस साल शिल्पा के साथ उनके पति नहीं हैं। हालांकि शिल्पा ने गणेश चतुर्थी के उत्सव कीधूम कम नहीं होने दी। राज के ना होने पर भी शिल्पा ने बप्पा का स्वागत उसी तरह किया जैसे वो हमेशा करती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने गणपति पंडाल की तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें वो बेटे वियान राज कुंद्रा और बेटी समिशा के साथ बैठी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शिल्पा ने ये भी बताया कि ये 11वां साल है जब वो अपने घर बप्पा को लाई हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

इसके अलावा शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में वो शिल्पा अपने बेटे वियान के सा थ गणपति बप्पा की पूजा कर रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, 'हर साल की तरह इस साल भी हमारे गन्नू राजा साथ है तो हर संकट की मात है।' इसके साथ ह शिल्पा ने गणेश चतुर्थी की बधाई भी दी है। हालांकि इस दिन शिल्पा को पति राज कुंद्रा की कमी जरूर खली होगी। बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जेल में बंद हैं। राज के ऊपर अश्लील वीडियो बनाने के चलते ये कार्रवाई की गई है। राज की गिरफ्तारी के बाद कुछ दिनों तक शिल्पा मीडिया और लाइम लाइट से दूर रहीं। लेकिन अब उन्होंने अपने जीवन को एक बार फिर से पहले की तरह ही चलाना शुरू कर दिया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.