विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Devara के गाने में Jr NTR संग जाह्नवी कपूर का रोमांस देख 'ब्वॉयफ्रेंड' शिखर ने किया रिएक्ट, पोस्ट वायरल

Published: Tue, 06 Aug 2024 11:18 AM (IST)

Ulajh के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी आगामी फिल्म देवरा पार्ट 1 (Devara Part 1) को लेकर भी चर्चा ...और पढ़ें

जाह्नवी कपूर के गाने पर आया शिखर पहाड़िया का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
जाह्नवी कपूर के गाने पर आया शिखर पहाड़िया का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. देवरा में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगी जाह्नवी
  2. देवरा मूवी से जाह्नवी कपूर का गाना धीरे-धीरे हुए रिलीज
  3. जाह्नवी के 'ब्वॉयफ्रेंड' शिखर पहाड़िया ने किया कमेंट

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने भले ही बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया हो, लेकिन इशारों-इशारों वाला प्यार उनके रिश्ते को बयां करने के लिए काफी है। हाल ही में, फिल्म देवरा पार्ट 1 (Devara Part 1) का गाना रिलीज हुआ, जिस पर जाह्नवी के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड ने रिएक्ट किया है।

जाह्नवी कपूर साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) के साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में देवरा से डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इन दिनों फिल्म का रोमांटिक गाना चर्चा में है। देवरा का दूसरा गाना धीरे-धीरे (Devara Song Dheere Dheere) सोमवार को रिलीज हुआ। इस गाने में जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर की केमिस्ट्री लाजवाब है।

जाह्नवी के रोमांटिक गाने पर आया शिखर का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर का रोमांटिक गाना पसंद किया जा रहा है। अब एक्ट्रेस के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी उनके गाने पर रिएक्ट किया है। शिखर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर गाने का टीजर रीशेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, "वॉव वॉव वॉव। मास।" उनका ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Devara का दूसरा गाना 'धीरे धीरे' हुआ रिलीज, जाह्नवी कपूर और Jr NTR का दिखा रोमांटिक अंदाज

Shikhar Pahariya

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि शिखर उनके उस समय से दोस्त हैं, जब वह सिर्फ 15-16 साल की थीं। पहले दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया था। अब उनके फिर से डेटिंग करने की चर्चा है। उन्हें अक्सर साथ में देखा जाता है।

कब रिलीज हो रही है देवरा?

जूनियर एनटीआर स्टारर देवरा पार्ट 1 का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। पहले फिल्म को इसी साल अप्रैल में रिलीज किया जाना था, लेकिन शूट में देरी होने की वजह से रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। नई रिलीज डेट 10 अक्टूबर तय की गई थी। हालांकि, अब मूवी अक्टूबर नहीं बल्कि 27 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें- ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग शादी को लेकर Janhvi Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मैं सहमत नहीं हूं'